छत के रास्ते बदमाशों ने घर में घुसकर चुराया लाखों का माल

chori bag

उज्जैन, अग्निपथ। सूने मकान में छत के रास्ते बदमाशों अंदर घुसे और हजारों रुपये नगद और सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिये। सोमवार सुबह मामला सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरु की है।

मकाड़ोन क्षेत्र के ग्राम बाजना तलाई में रहने वाला रंजीत पिता रामा बंजारा मजदूरी करता है। बीती रात वह पास के गांव में अपने ससुराल चला गया था। घर पर ताला लगा हुआ था। इसी का फायदा बदमाशों ने उठाया और छत पर चढक़र कवेलू हटाने के बाद अंदर घुसकर अलमारी में रखे 50 हजार रुपये नगद और सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिये।

सुबह जब रजीत लौटकर आया तो घर में सामान बिखरा देखा। छत के कवेलू हटे देखा। अलमारी में रखे पैसे और आभूषण नहीं होने पर मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु की है। बदमाशों का सुराग लगाने के लिये फिगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम को बुलाया गया। आशंका जताई जा रही है कि वारदात को गांव के किसी बदमाश ने अंजाम दिया है। टीआई अशोक शर्मा का कहना था कि जल्द सुराग लगाकर बदमाशों को गिर तार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महिला को अकेली पाकर पड़ोसी ने किया दुष्कर्म

Mon Jan 17 , 2022
डरा-धमकाकर बनाया अश्लील वीडियो, आरोपी को किया गिरफ्तार उज्जैन, अग्निपथ। पड़ोस में रहने वाली महिला को अकेला पाकर युवक ने दुष्कर्म किया और धमकाकर अश्लील वीडियो बना लिया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पंवासा थाना क्षेत्र के जीवनपुर खेड़ा में रहने वाली […]

Breaking News