गुंडा अभियान के तहत कार्रवाई: एक गुंडे का दो मंजिला आलीशान मकान और दूसरे का पशुबाड़ा किया ध्वस्त

उज्जैन। नगर निगम और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बुधवार को भी अवैध निर्माण को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया गया। दो थाना क्षेत्रों में दो गुंडों के मकान तोड़ दिए गए। इसमें से एक गुंडे का तो आलीशान दो मंजिला मकान था, जबकि दूसरा गुंडा टीनशेड में पशुबाड़ा बनाकर रहता था। दोनों के खिलाफ आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। कार्रवाई से पहले ही दोनों गुंडों के परिजन घर छोड़कर चले गए थे।

ASP अमरेंद्र सिंह ने बताया कि पंवासा थाना का लिस्टेड गुंडा रोहित जूनवाल ने नगर निगम की जमीन पर कब्जा कर दो मंजिला मकान बना रखा था। मकान खाली करने के लिए निगम की ओर से उसे नोटिस जारी किया गया था। बुधवार को रोहित का मकान ढहा दिया गया।

उधर, दूसरी कार्रवाई नीलगंगा क्षेत्र में हुई। यहां सांवेर रोड स्थित गुंडे गोविंद बैरवा मकान पर कार्रवाई हुई है। गोविंद ने टीनशेड डालकर नगर निगम की जमीन पर कब्जा किया था। उसके खिलाफ नीलगंगा और नानाखेड़ा थाने में आधा दर्जन से अधिक केस दर्ज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उज्जैन : पति पहली पत्नी के पास गया तो दूसरी पत्नी ने बच्चों को सुलाकर फांसी लगा ली

Wed Dec 16 , 2020
उज्जैन। बुधवार को एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड करने से पहले उसने अपने दो मासूम बच्चों को सुलाया। घटना के समय पति अपनी पहली पत्नी के घर गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मामला माधवनगर थाना क्षेत्र के […]

Breaking News