छात्रा को घर में ही गला घोंटकर मार डाला, हत्यारे का सुराग नहीं

1

लापता होने पर तलाश रहे थे परिजन, दुष्कर्म की आशंका

उज्जैन/बडऩगर अग्निपथ। भाटपचलाना पुलिस जिस लापता छात्रा को तलाश रही थी। देर रात उसकी घर में लाश मिली। हत्यारे ने संभवत: दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर उसकी हत्या की है। घटना से गांव में हडक़ंप मच गया। मामले में पुलिस ने रविवार को सुक्ष्मता से पड़ताल की,लेकिन हत्यारें का कोई सुराग नहीं मिल सका।

ग्राम खेड़ावदा निवासी 13 वर्षीय किशोरी 9 वीं में पड़ती थी। माता-पिता के रतलाम में रहने पर वह नाना-नानी के साथ रहती थी। शनिवार सुबह करीब 10.30 बजे से लापता होने पर परिजन उसे खोज रहे थे। नहीं मिलने पर शाम करीब 5 बजे भाटपचलाना थाने में शिकायत की। पुलिस और परिजन उसे खोज ही रहे थे कि घर के दूसरे माले पर कमरे उसकी अर्धनग्न हालत में लाश बोरे से ढकी मिली। संभवत:उसे किसी परिचित ने दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर मार डाला। सूचना मिलते ही टीआई संजय वर्मा मौके पर पहुंचे और जांच के बाद शव बडऩगर पहुंचाया,जहां रविवार सुबह डाक्टर की पैनल से पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

परिचितों पर शंका की सुई

बताया जाता है मृतिका के नाना शनिवार सुबह नजदीक ही होटल पर चाय पीने गए थे। नानी मंदिर गई थी। संभवत: इसी दौरान कोई नजदीकी परिचित घर पहुंचा और उसने दुष्कर्म के बाद राज खुलने के डर से किशोरी की हत्या कर दी। घटना की जांच के लिए सुबह एसएसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ल, एएसपी आकाश भूरिया,एफएसएल अधिकारी प्रीति गायकवाड़ पहुंचे और सुक्ष्मता से जांच की, हत्यारे का सुराग नहीं मिला, लेकिन पुलिस इसी दिशा में जांच कर रही है।

इनका कहना है

लापता किशोरी की घर में ही गला घोंटकर हत्या की गई है। हत्यारा संभवत: परिचित है। दुष्कर्म होना प्रतित होता है, लेकिन पीएम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। हत्यारे को तलाश रहे है।

– आकाश भूरिया, एएसपी देहात

यह भी पढ़ें: चोरी करने घुसा था, छात्रा को देख नीयत खराब होने पर मार डाला

यह भी पढ़ें: आरोपी का मकान किया जमींदोज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नशे की लत ने मौसी के घर को बनाया निशाना

Sun Jul 3 , 2022
शराब खोर से लाखों का माल बरामद, पिता भी हिरासत में उज्जैन, अग्निपथ। झोपड़ी में रहने वाला एक युवक शराबखोरी में जमकर पैसे उड़ाते हुए पुलिस की नजर में आया। शंका के आधार पर उसे हिरासत में लिया गया तो गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात हुई चोरी की वारदात खुल गई। […]

Breaking News