जर्जर सडक़ के कारण राहगीर हो रहे परेशान

खरसोद खुर्द से इंदौर को जोडऩे वाले मार्ग पर गड्ढों की भरमार

बडऩगर, अग्निपथ। उज्जैन – बडऩगर मार्ग स्थित खरसोद खुर्द बस स्टैंड से इंदौर मार्ग को जोडऩे वाला प्रधानमंत्री ग्रामीण सडक़ मार्ग जर्जर हो गया है। इस कारण दो दर्जन से अधिक गांवों के ग्रामीणों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा।

उक्त मार्ग प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना (पीएमजीएसवाय) के अंतर्गत वर्ष 2018 में निर्मल कंस्ट्रक्शन इंदौर ने बनाया था। जिसके रख रखाव कार्य का दायित्व वर्ष 2023 तक है। किंतु ठेकेदार द्वरा मार्ग की मरम्मत नहीं की जा रही है जिससे सडक़ जर्जर हो गई। राकेश शर्मा उंटवास, भीमसिंह पंवार हत्याखेड़ी, दशरथसिंह भाटी रणवा आदि ग्रामीणजनों ने क्षेत्रीय विधायक एवं सांसद को उक्त मार्ग के बारे में अवगत कराया है व जल्द सुधार की मांग की है।

बारिश बाद करा देंगे मरम्मत

बारिश के पूर्व मार्ग का आधा हिस्सा डामरीकरण कर दिया गया है। शेष मार्ग का बारिश खुलते ही डामरीकरण कर मरमत कर दिया जाएगा। -नितेश जैन, निर्मल कंट्रक्शन इंदौर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पिपलोदा मंडी में व्यापारियों की मनमानी, किसानों की जेब पर पड़ रही भारी

Thu Sep 23 , 2021
व्यापारियों की मनमानी से दुखी हैं किसान जावरा, अग्निपथ। पिपलौदा मंडी में किसानों को कई तरीके की परेशानियों से जूझना पड़ रहा है कुछ व्यापारी किसानों की लहसुन खऱीद कर तौल करते हैं तो तुलावटी 30 किलो के हिसाब से कट्टे भरते जबकि एक कट्टे में 40 से 50 किलो […]

Breaking News