जिला अस्पताल भोजनशाला में फिर पहुंची खाद्य विभाग की टीम

दाल में इल्ली मिलने की शिकायत पर कार्रवाई, पांच फर्मों की 14 खाद्य सामग्रियों के लिए नमूने

उज्जैन, अग्निपथ। जिला प्रशासन द्वारा गठित संयुक्त जांच दल लगातार खाद्य सामग्रियों के कारोबारियों की जांच कर अभियोजन की कार्यवाही कर रहा है। इसी बीच जिला अस्पताल में मरीजों को दिए जाने वाले भोजन में इल्ली निकलने के बाद खाद्य विभाग की टीम ने शििनवार को वहां की भोजनशाला से खाद्य सामग्री के नमूने जांच के लिए लिये।

20 दिसम्बर को शासकीय जिला चिकित्सालय की भोजनशाला में दाल में इल्ली मिलने की शिकायत पर नमूने जांच हेतु लिये जाकर राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे गये थे। भोजनशाला प्रभारी केसर सिंह परमार द्वारा बताया गया कि भोजनशाला भोजन बनाने के लिये कच्चे खाद्य पदार्थ टेंडर द्वारा क्रय किये जाते है। भोजनशाला में कच्चे खाद्य पदार्थ मगनीराम मुरलीधर, श्रीराम ट्रेडर्स, संतोषी टेक्सटाइल्स, गुमास्ते केटर्स एवं राघव ट्रेडर्स द्वारा प्रदाय किया जाता है ।

शनिवार 26 दिसम्बर को खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के दल द्वारा पुन: भोजनशाला में जाकर निरीक्षण किया गया एवं कच्ची खाद्य सामग्री प्रदाय करने वाले सप्लायर को उपस्थित करने हेतु निर्देशित किया गया एवं उनके द्वारा सप्लाई की जाने वाली खाद्य सामग्री बादाम, खसखस, आनन्द भोग गोल्डन दलिया, मूंगखड़ा, मूंगदाल, खोपरा गोला, गोंद, किशमिश, चावल, पोहा, तुअरदाल, जीरा, राई, अजवायन, रस भरी तुअर दाल एवं डोलफिन पोहा के कुल 14 नमूने संग्रहित कर खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे गये। उपरोक्त सभी नमूने जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे गये , जिनमें जांच रिपोर्ट उपरांत अधिनियम अंतर्गत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। जांच दल में बसंतदत्त शर्मा, बीएस देवलिया, वर्षा व्यास, दीपा टटवाड़े आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नजर ना लगाओ अमन-पसंद मेरे शहर की शांत फिजा को

Sat Dec 26 , 2020
हमारा देश विविध धर्मों का देश है जिसने पूरे संसार को विविधता में एकता का संदेश दिया है और दुनिया के सामने एक उदाहरण प्रस्तुत किया है। भारत में विभिन्न जातियों और धर्मों के लोग निवास करते हैं और होली, दीपावली, ईद भाईचारे के साथ मनाते हैं। 138 करोड़ की […]

Breaking News