जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ बीजेपी पर राजनीतिक षड्यंत्र का आरोप

मोरवाल के खिलाफ मामला दर्ज होगा तो युवा कांग्रेस पूरे जिले में आंदोलन करेगी

उज्जैन, अग्निपथ। पिछले दिनों बडनगर तहसील के ग्राम फतेहपुर में विष्णु चौधरी नामक एक गरीब युवक ने करण मोरवाल को मोबाइल कर बताया कि बीजेपी नेताओ के इशारे पर राजस्व विभाग मकान तोडऩे के लिए आए। जबकि उसी लाइन में 20 मकान भी ओर बने हुए हैं। इस पर उन्होंने मोरवाल ने संबंधित क्षेत्र की पटवारी को मोबाइल लगा रखा है कि अन्य लोगों के भी मकान बने हुए हैं उसको आप हटाए तो इसका भी हटा देना इसी बात को नमक मिर्ची लगा कर सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल कर दिया गया। जबकि ऑडियो में ऑडियो में इस तरह की कोई अपराधिक बातचीत रिकॉर्ड नहीं हुई है फिर भी भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के द्वारा उन्हें बदनाम मन परेशान करने के लिए इस तरह की ओछी राजनीति की जा रही है।

युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष चंद्रभान सिंह चंदेल ने सोशल मीडिया पर इसका जवाब देते हुए कहा कि करण मोरवाल एक जिम्मेदार पदाधिकारी है और उन्होंने ऐसी कोई आपत्तिजनक बातचीत नहीं की है। राजनीति में काम करने वाले लोग के पास कई गरीब, मजदूर फरियाद लेकर पहुंचते हैं। उन्होंने पटवारी को फोन लगाकर बोला तो कौन सा गुनाह किया है। श्री चंदेल ने कहा कि उनके खिलाफ कोई अपराधिक मामला दर्ज किया गया तो युवा कांग्रेस जिला एवं ब्लॉक स्तर पर आंदोलन करेगी।

युवा कांग्रेस का चुनाव लड़ रहे भरत शंकर जोशी ने कहा कि करण मोरवाल ने ऐसी किसी अशब्द भाषा का कोई उपयोग नहीं किया है।उसके बावजूद उनके खिलाफ कोई कार्यवाही की गई तो सारी यूथ कांग्रेस करण मोरवाल के साथ हैं। मौका आया तो युवा कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर कलेक्ट्रेट का घेराव करेंगे।

उज्जैन उत्तर के युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रतीक जैन ने कहा कि यह सब बीजेपी नेताओं के इशारे पर हो रहा है। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के द्वारा पैसे का लेनदेन कर फतेहपुर में कई मकान बना दिए गए। परंतु एक गरीब परिवार ने उन्हें पैसे नहीं दिए तो उसका मकान तोडऩे के लिए राजस्व अधिकारियों को भेज दिया गया।

जब इसकी शिकायत करण मोरवाल को की गई तो उन्होंने सम्बन्धित पटवारी को मोबाइल लगाकर बोला तो कोनसा अपराध कर दिया।उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के द्वारा उन्हें फंसाने के लिए इस तरह के कुत्सित प्रयास किए जा रहे हैं।जिसका युवा कांग्रेस मुंह तोड़ जवाब देगी।

युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव बबलू खीची ने कहा है कि कांग्रेस शुरू से गरीबों के पक्ष में काम करती आई है ओर करती रहेगी। करण मोरवाल ने गरीब परिवार का कोई मकान तोडऩे आएगा तो उसे बोल दिया तो कोई अपराध नहीं है। उन्होंने किसी के साथ बदतमीजी या आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग नहीं किया।इसके बावजूद कोई मामला दर्ज करने की बात होती है तो हम सब एकजुट होकर पूरे जिले में आंदोलन करेंगे। युवा कांग्रेस के नेता धर्मेंद्र गुर्जर ने कहा कि मोरवाल के खिलाफ कार्यवाही होने पर आंदोलन करेंगे, जिसकी जवाबदारी प्रशासन की होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कार्तिक पूर्णिमा पर शिप्रा के तटों पर जुटी भीड़, शाम को दीपदान

Sun Nov 29 , 2020
उज्जैन, अग्निपथ। कार्तिक पूर्णिमा पर रविवार को सैकड़ों श्रद्धालु उज्जैन आए। सुबह 5 बजे से ही शिप्रा तट रामघाट और सिद्धवट पर स्नान का सिलसिला शुरू हो गया। बस स्टैंड पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ नजर आ रही थी। सुबह से ही महाकालेश्वर मंदिर सहित शहर के अन्य विभिन्न मंदिरों […]

Breaking News