पंक्चर सुधारते समय ट्रक का टायर फटा, युवक की जान गई, ट्रक की टक्कर से बाइक सवारी की मौत

बदनावर, अग्निपथ। क्षेत्र में शनिवार की शाम दो हादसों में दो युवकों की जान चली गई। एक मामले में ट्राले ने बाइक को टक्कर मारी तो दूसरे में ट्रक का टायर फटने से हुए हादसे में पंक्चर सुदार रहे युवक की मौते हो गई।

पुलिस के मुताबिक पहला हादसा बड़ी चौपाटी फोरलेन पर शंखेश्वर पुरम जैन तीर्थ के सामने हुआ। जहां पंचर जोडऩे की दुकान पर ट्रक के पहिए का पंक्चर सुधारते समय टायर फूटने से हादसे में मुन्नाभाई टायरवाला पिता आजाद अली (30) निवासी बदनावर की मौत हो गई। हादसे के तत्काल बात उसे अस्पताल लाया गया, किंतु बचाने में सफलता नहीं मिली।

पता चलने पर बड़ी संख्या में लोग अस्पताल में जमा हो गए। मृतक मुन्ना हसमुख व मिलनशील युवक था। वह आशिक अली का भाई था। हादसे के बाद काजीपुरा, इमलीपुरा, रविदास मार्ग में शोक छा गया।

वहीं, बडऩगर रोड पर ग्राम बामनसुता के पास ट्राले की टक्कर से बाइक सवार मोहनलाल पिता हरिराम भील (40) निवासी आंबापाड़ा (चीराखान) की मौके पर ही मौत हो गई। वह पत्नी व बच्चे के साथ सोयाबीन काट कर घर लौट रहा था। तभी हादसा हुआ। बाद में डायल हंड्रेड वाहन मौके पर पहुंचा तथा शव को बदनावर अस्पताल पहुंचाया। उसके सिर में गंभीर चोट आना बताया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बस का पहिया युवक पर से गुजरा, मौत

Sun Oct 3 , 2021
महिदपुर रोड, अग्निपथ। नगर के ताल मार्ग पर एक रविवार की शाम बाइक सवार यात्री बस की चपेट में आकर जान गंवा बैठा। खारुआंकलां पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिदपुर निवासी आदिल पिता उम्र हमीद (24) अपने दो अन्य दोस्तों के साथ महिदपुर रोड किसी काम से आया था। […]

Breaking News