जिला सत्र न्यायाधीश को हटाया,गुप्ता बने डीजे

उज्जैन,अग्निपथ। शहर के न्यायालय में बुधवार को हाईकोर्ट के एक आदेश के बाद हलचल मच गई। वजह उच्च न्यायालय द्वारा जिला सत्र न्यायाधीश एनपी सिंह का अचानक हटाकर ग्वालियर जिला जज पीसी गुप्ता को डीजे के पद पर पोस्टिंग करना रहा है।

उच्च न्यायालय के आदेश पर रंजिस्ट्रार जनरल राजेंद्र कुमार वाणी ने बुधवार को जिला सत्र न्यायाधीश के पद पर ग्वालियर उच्च खंडपीठ में पदस्थ सीनियर जिला जज प्रकाश चंद्र गुप्ता को पदस्थ कर दिया। आदेश में उन्होंने डीजे सिह की पोस्टिंग का कोई हवाला नहीं दिया।

आदेश मिलते ही चार्ज सौंपा

अचानक सिंह को हटाने को लेकर कोर्ट में दिनभर चर्चाओं का दौर चलता रहा। बताया जाता है डीजे एनपी सिंह के घर सुबह तत्काल प्रभाव से बालाघाट ट्रांसफर का आदेश आाया। इसके चलते वह विशेष न्यायाधीश अशफाक अहमद खान को चार्ज देकर रवाना हो गए।

हालांकि रजिस्ट्रार द्वारा जारी आदेश में इसका हवाला नहीं दिया गया है। बताया जाता है नवनियुक्त डीजे गुप्ता 2002 बैंच के है। वह हाई ज्यूडिशियल सर्विस से सिलेक्ट होकर एडीजे बने थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पिटोल के विनोद मेड़ा हत्याकांड के 2 और आरोपी पुलिस गिरफ्त में

Wed Dec 15 , 2021
एसपी ने पत्रकार वार्ता में कहा – शेष 2 आरोपी भी जल्द होंगे गिरफ्तार झाबुआ। नेशनल पेट्रोल पंप पिटोल पर विगत 12 दिसंबर की देर रात्रि में विनोद मेड़ा का जघन्य हत्या कांड हुआ था। जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक झाबुआ आशुतोष गुप्ता द्वारा मामले की गंभीरता को देखते […]

Breaking News