जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे’ गाने वाले कन्हैया मित्तल का योगी के मंत्री ने जताया आभार

jo ram ko layega
लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव में इन दिनों कन्हैया मित्तल के गीत ‘जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे’धूम मचाया है। चौक-चौराहे से लेकर पार्टी के कार्यक्रमों में यह गाना खूब बज रहा है। एक कार्यक्रम में गीतकार कन्हैया ने योगी के सामने भी यह गाना गाया। इस गाने को सुनकर मुख्यमंत्री भी प्रफुल्लित नजर आए। उन्होंने कहा कि कन्हैया मित्तल ने अपने इस गाने से यूपी चुनाव का एजेंडा सेट कर दिया है। साथ ही कहा कि कन्हैया मित्तल का ये गाना तो अब शादियों में भी धूम मचा रहा है। योगी सरकार के मंत्री नंद कुमार नंदी ने तो सोशल मीडिया साइट कू पर गाने की चार लाइन पोस्ट कर कन्हैया मित्तल का आभार भी व्यक्त किया है।

डीजे सांग की तरह से गीत को तैयार किया गया है। धुन और संगीत को युवाओं की पसंद के अनुसार बनाया गया है। यह गीत भाजपा की बैठकों, रैलियों व अन्य कार्यक्रमों में खूब सुना जा रहा है। यूपी में छिड़े चुनावी घमासान के बीच सभी राजनीतिक दल गीत-संगीत के जरिए प्रचार की तैयारी शुरू कर दी है।

बता दें कि इस बार चुनाव में वर्चुअल माध्यम से प्रचार की घोषणा फ़िलहाल भाजपा को सबसे ज्यादा रास आ रही है। क्योंकि पिछले कुछ समय से पार्टी इसकी तैयारी कर रही है। पार्टी ने अपनी सोशल मीडिया टीम और आई टी टीम को इसके लिए मजबूत किया है।

चुनाव आयोग ने 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। ऐसे में 15 जनवरी तक पूरी तरह से वर्चुअल प्रचार होगा। उसके बाद आयोग इसकी समीक्षा करेगा। हालांकि राजनीतिक दलों ने वर्चुअल प्रचार और रैली की योजना पर पहले ही काम करना शुरू कर दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चीन को लेकर बदले मोदी सरकार के तेवर? पाबंदियों पर दे सकती है ढील

Tue Jan 11 , 2022
नई दिल्ली। भारत कुछ प्रत्यक्ष विदेशी निवेश पर जांच को आसान बनाने पर विचार कर रहा है। इस मामले से परिचित लोगों के अनुसार चीन को लेकर बनाए गए नियमों ने निवेशकों के लिए अड़चन पैदा कर दी है। इसे दूर करने के बारे में सरकार गंभीरता से सोच रही […]

Breaking News