CISF जवान ने AK 47 से गोली मार खुदकुशी की: भीलवाड़ा में ड्यूटी के दौरान जवान ने खुद को गोली मारी

भीलवाड़ा। सीआईएसएफ के एक जवान ने यहां खुदकुशी कर ली। ड्यूटी पर तैनात जवान ने एके-47 से खुद को गोली मारी। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जवान का नाम बी रंजीत कुमार था। वह तमिलनाडु का रहने वाला था। फिलहाल, उसने सुसाइड क्यों किया? इस बारे में पता नहीं चल पाया है। जवान के पास सुसाइड नोट मिला है या नहीं। इस बारे में भी अभी पुलिस ने कुछ नहीं बताया है।

पुलिस के मुताबिक, हनुमान नगर क्षेत्र में सीआईएसएफ की 9वीं रिजर्व बटालियन का कैंप है। जवान बी रंजीत कैंप के गेट नंबर-2 पर तैनात था। सोमवार सुबह 5 बजे बी रंजीत ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर आसपास तैनात जवान पहुंचे। वह तुंरत बी रंजीत कुमार को नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने जवान के शव को मोर्चरी में रखवाया है। परिजनों के आने के बाद उनका पोस्टमार्टम किया जाएगा।

जवान के सुसाइड की खबर पर सीआईएसएफ के सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंचे।

जवान के सुसाइड की खबर पर सीआईएसएफ के सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंचे।

सीनियर अफसर मौके पर पहुंचे
जवान के सुसाइड की खबर से कैंप में हड़ंकप मच गया। सीआईएसएफ के सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंचे। वहां आसपास के लोगों से पूछताछ की। शुरुआती जानकारी में पता चला है कि बी रंजीत ने 4 साल पहले ही सीआईएसएफ ज्वाइन किया था। वह अकेला ही यहां रहता था। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसके साथी जवानों से पूछताछ की। लेकिन, फिलहाल अभी सुसाइड के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

MP में टैक्स फ्री हो सकती है धाकड़:कंगना रनोट ने शेयर किया CM चौहान से मुलाकात का अनुभव, बोलीं- ऐसा लगा जैसे फैमिली मेंबर से मिली

Tue Jan 12 , 2021
भोपाल। कंगना रनोट इन दिनों मध्य प्रदेश में अपनी आने वाली फिल्म ‘धाकड़’ की शूटिंग कर रही हैं। पिछले दिनों इसे लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात भी की थी। अब एक बातचीत में उन्होंने इसका अनुभव साझा किया। एक्ट्रेस के मुताबिक, चौहान राज्य में फिल्म को टैक्स […]

Breaking News