झगड़े के बाद मां-बाप को मरता देख 15 साल के बेटे ने भी खा लिया जहर

ऑनलाइन जहर मंगाकर

उज्जैन, अग्निपथ। पति से विवाद के बाद सोमवार सुबह पत्नी ने कीटनाशक का पाऊच खा लिया। पति ने देखा तो उसने भी आधा पाऊच छीनकर गटक लिया। दोनों को जहर खाता देख बेटा घबरा गया और उसने भी कीटनाशक का पाऊच चाट लिया।

नरवर थाना क्षेत्र के ग्राम सेमलिया नसर निवासी और भंवरी ग्राम पंचायत के सरपंच राजेश पिता आत्माराम 36 वर्ष और पत्नी हेमलता के बीच घरेलू काम को लेकर विवाद हो गया था। गुस्से में पत्नी ने गेहूं में रखे कीटनाशक का आधा पाऊच खा लिया। पति ने उसे कीटनाशक खाते देखा तो आधा पाऊच उसने भी गटक लिया। दोनों का विवाद और घटनाक्रम 15 वर्षीय पुत्र पीयुष देख रहा था, वह घबरा गया और बोला कि मेरा क्या होगा। उसने भी कीटनाशक का पाऊच उठाया और चाट लिया। कुछ देर में ही तीनों की हालत बिगड़ गई।

परिजनों को पता चला तो उपचार के लिये जिला अस्पताल लाया गया। जहां परिवार कुछ बोलने को तैयार नहीं था। अस्पताल पुलिस चौकी ने मामले की सूचना नरवर थाना पुलिस को दी। तीनों के बयान दर्ज करने के लिये एसआई शांतिलाल चौधरी जिला अस्पताल पहुंचे। इस दौरान हेमलता की हालत ठीक नहीं होने पर उसे परिजन निजी अस्पताल लेकर गये। पति और बेटे को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहां दोनों की हालत में सुधार होना बताया गया है। पुलिस के अनुसार तीनों के बयान दर्ज किये गये है। मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

9 डिग्री गिरा दिन का पारा उत्तरी हवा ने ठिठुराया

Mon Dec 28 , 2020
8 किमी की रफ्तार से चल रहीं सर्द हवा उज्जैन, अग्निपथ। शहरवासियों को ठंड का झटका सहने के लिए फिर से तैयार हो जाना चाहिए। सोमवार को दिन का पारा 9 डिग्री धड़ाम हो गया। रात का पारा भी गिरा है। आगामी दिनों में तेज ठंड पडऩे की संभावना मौसम […]

Breaking News