झारडा क्षेत्र में एक युवक की हत्या

hatya

उज्जैन. महिदपुर विकासखंड झारड़ा थाना क्षेत्र के कानाखेड़ी निवासी रमेश पिता भैरूलाल (23) की खून से लथपथ लाश गांव के बाहर श्मशान के पास मिली। वह बुधवार को गुजरात से काम कर लौटा था। घटनास्थल के करीब 300 गज की दूरी पर पुलिस को एक शर्ट मिली है, जिस पर खून के धब्बे लगे हैं। पुलिस को आशंका है कि यह शर्ट हत्यारे की हो सकती है। फिलहाल, पुलिस की शुरुआती जांच इसी शर्ट के इर्द-गिई घूम रही है।

एसडीओपी आरके राय ने बताया कि रमेश दो हफ्ते पहले गुजरात मजदूरी करने गया था। बुधवार को वह घर लौटा था। अगले दिन उसका बड़ा भाई चंदर सिंह गांव से बाहर मजदूरी करने गया। शाम को लौटा तो रमेश घर पर नहीं मिला। परिजनों ने बताया कि वह तो सुबह से निकला है। जब अंधेरा होने लगा तो चंदर ने उसे खोजना शुरू किया। इसी बीच किसी ने उसे बताया कि रमेश गांव के बाहर श्मशान पर बेहोश पड़ा है। इस बात की खबर फैलते ही गांव वालों की मौके पर भीड़ लग गई। सूचना पर पुलिस भी आ गई। आनन-फानन में रमेश को स्थानीय अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

भारी औजार से की गई हत्या

एसडीओपी ने बताया कि रमेश के सिर के पिछले हिस्से में चोट का एक ही निशान मिला है। किसी भारी औजार से हत्या की गई है। पोस्टमार्टम में भी सिर के पिछले हिस्से की हड्‌डी टूटी मिली है। खून के अत्यधिक रिसाव से मौत हुई है। पुलिस की तफ्तीश में घटनास्थल के करीब 300 गज की दूरी पर एक शर्ट मिली है, जिस पर खून के धब्बे लगे हैं। पुलिस को आशंका है कि यह शर्ट हत्यारे की हो सकती है। यह पता लगाया जा रहा है कि शर्ट गांव के किस व्यक्ति की है।

प्रेम प्रसंग हो सकती है हत्या की वजह

पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि रमेश अविवाहित था। पुलिस का कहना है कि आमतौर पर ऐसी हत्याएं प्रेम प्रसंग में होती हैं। इस बिन्दु पर भी जांच हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे के करीबी उद्योगपति के ईडी ने जांच शुरू की

Fri Nov 27 , 2020
उज्जैन गिरफ्तारी के बाद उत्तर प्रदेश ले जाते समय एनकाउंटर में मारा गया था विकास लखनऊ. उत्तर प्रदेश में कानपुर के बिकरू कांड की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने विकास दुबे के करीबी माने जाने वाले उद्योगपति के साथ रिश्तों की पड़ताल शुरू कर दी है। कानपुर की […]

Breaking News