ग्राम लटूरी गेहलोत में फूड प्वाइजनिंग से कई लोग हुए उल्टी-दस्त के शिकार

स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची गांव में, 214 लोगों का किया उपचार

नलखेड़ा, अग्निपथ। तहसील क्षेत्र के ग्राम लटूरी गहलोत में मृत्यु भोज में खाने के बाद कई लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। प्रशासन को जानकारी लगने के बाद प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में पहुंची व पीडि़त लोगों का उपचार कर स्थिति को सामान्य किया गया।

जानकारी के अनुसार गुरुवार को गांव में मृत्यु भोज का कार्यक्रम था जिसमें ग्राम वासियों द्वारा मृत्यु भोज कार्यक्रम में खाना खाया था। जिसके चलते गुरुवार रात से ही गांव के कई महिला-पुरुष उल्टी व दस्त के शिकार हो गए। उक्त मामले की जानकारी लगने के बाद तहसील मुख्यालय से ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. विजय यादव स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ तुरंत गांव में पहुंचे व उल्टी दस्त के शिकार हुए 214 लोगों का उपचार किया गया। फूड प्वाइजनिंग का शिकार हुए कई लोगों द्वारा अपने स्तर पर निजी चिकित्सकों के क्लीनिक पर जाकर भी अपना उपचार करवाया गया।

खाद्य सामग्री व पानी के लिए सैंपल

ग्राम लटूरी गहलोत में हुए फूड प्वाइजनिंग की जानकारी लगने के बाद प्रशासन के आला अधिकारी एसडीएम सोहन कनास, मुख्य जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एसएस मालवीय गांव में पहुंचे एवं उल्टी दस्त के शिकार हुए लोगों से जानकारी लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। खाद्य विभाग की टीम गांव में पहुंची व मृत्यु भोज में शेष बचे खाद्य सामग्री व कार्यक्रम में उपयोग किए गए पानी का सैंपल लिया गया।

सभी पीडि़त लोगों की स्थिति स्थिति सामान्य

मुख्य ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ विजय यादव ने बताया कि ग्राम लटूरी गहलोत में फूड प्वाइजनिंग का शिकार हुए सभी लोग की हालत सामान्य हंै। उपचार के बाद उन्हें घर में ही आराम करने की सलाह दी गई है। वहीं स्थिति पर निगरानी हेतु गांव में एएनएम सीएचओ एवं आशा कार्यकर्ताओं को ड्यूटी पर तैनात किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पूर्व पार्षद अपने आपको बताता है पार्षद, वार्डवासियों ने निगम का घेराव

Fri Mar 3 , 2023
निगम के अधिकारी-कर्मचारी भी होते है भ्रमित देवास, अग्निपथ। शहर के वार्ड-6 नौसराबाद का एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। जहां पूर्व पार्षद अपने आप को वर्तमान पार्षद बताते हुए पार्षद पद का दुरुपयोग कर रहा है। उक्त मामले को लेकर वार्ड के रहवासी गुरूवार को नगर निगम पहुंचे […]

Breaking News