दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में निकाली भारत जोड़ो उपयात्रा

विधायक महेश परमार ने दिया आम लोगों को आमंत्रण

उज्जैन, अग्निपथ। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी द्वारा निकाली जा रही नफरत छोड़ो-भारत जोड़ो यात्रा का 29 नवंबर को उज्जैन में आगमन होना है। इस यात्रा से पूर्व संपूर्ण जिले में विधानसभावार उपयात्राएं निकाली जा रही है। उज्जैन दक्षिण क्षेत्र में भी हनुमान नाके से सिंधी कालोनी चौराहे के बीच तराना विधायक महेश परमार, जिला युवक कांग्रेस पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रभान सिंह चंदेल सहित पार्टी कार्यकर्ताओं ने आम लोगों को राहुल गांधी की आमसभा में शामिल होने के लिए आमंत्रण पत्र बांटे।

उपयात्रा के समापन अवसर पर आयोजित सभा को विधायक महेश परमार सहित वीरेंद्र सिंह सोलंकी पूर्व जिला सहकारी बैंक प्रशासक रतलाम, जिला पंचायत सदस्य संजय वर्मा, जिला कार्यकारी अध्यक्ष ऋतुराज सिंह चौहान, पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष अंजु जाटवा, पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष पवन यादव आदी ने संबोधित किया।

भारत जोड़ो उपयात्रा में प्रमुख रूप से गोपाल आंजना, अल्पसंख्यक शहर कांग्रेस अध्यक्ष माजिद खान, पूर्व एल्डरमेन गोपाल यादव, एड्वोकेट करण सिंह वीरेंद्र शर्मा, मनीष अग्रवाल, मोहसिन खान, नईम खान, दिनेश सूर्यवंशी, संतोष बैस, शोभा श्रीवास्तव, अखिलेश तिवारी, नीरज तिवारी, मेहरबान खान, रोहित सुलानिया, शेलेंद्र जैन, महेश वशिष्ठ, मेहुल शर्मा, राकेश ठाकुर, सुरेश ठाकुर, कमलेश सास्ता, ईश्वर परमार, राहुल पातनेश, कुलदीप सिंह, विजय सोलंकी, महेंद्र भट्ट, अीमत शर्मा, नईम हुसैन, मुकेश मराठा, गजेन्द्र शर्मा, पुष्पराज व्यास, राहुल जैन, विकास भोला, अनिल भारती, पवन पाटीदार, संदीप कछवाय सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

10 किलो गांजे के साथ किशनखेड़ी फंटे पर दो युवक पकड़ाए, दो दिन की रिमांड पर

Sun Nov 27 , 2022
नागदा, अग्निपथ। महिदपुर रोड के रास्ते नशीला पदार्थ लेकर आ रहें नागदा के दो युवक महिदपुर रोड पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने इन्हें दो दिन की रिमांड पर सौंपा हैं। प्रारंभिक पूछताछ में दोनों ने बिरलाग्राम में गांजा […]

Breaking News