दिन के साथ अब रात के तापमान ने भी लगाया गोता

Fog in Ujjain

सुबह छाया रहा कोहरा, विजिबिलिटी काफी कम रही

उज्जैन, अग्निपथ। नववर्ष- 2023 की पहली सुबह कोहरे में लिपटी नजर आई। पूरा शहर में कोहरा सुबह 10 बजे तक दस्तक देता रहा। जिससे लोगों को वाहन चलाने में भी परेशानी हुई। धुंध में सडक़ों पर वाहनों के हेडलाइट्स चमकते नजर आ रहे थे। जिसके चलते दिन और रात के तापमान में कमी आई है। आगामी दिनों में ठंड और अधिक कड़े तेवर दिखा सकती है।

रविवार को लोग जब सुबह सोकर उठे तो उनको कोहरा नजर आया। सडक़ पर तो स्थिति बद्त्तर नजर आई। विजिबिलिटी काफी कम होने के कारण 20 फीट दूर से आ रहे वाहन की केवल हेडलाइट ही चमकती नजर आ रही थी। रविवार को उत्तर की ओर से आ रही सर्द हवा सुबह 2 और शाम को 4 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चलने के कारण लोगों को दिन में भी ठंडक महसूस हुई।

रात का न्यूनतम तापमान में भी एक डिग्री की कमी आई और 11.0 डिग्री दर्ज किया गया। इसी तरह दिन का तापमान भी विगत दो दिन से लगातार गिरावट बनाये हुए है। मामूली गिरावट के साथ 24.6 से गिरकर 23.8 डिग्री पर पहुंच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शहर में बिगड़े यातायात के हाल, संभागायुक्त से मिले महापौर

Sun Jan 1 , 2023
उज्जैन, अग्निपथ। महाकाल लोक के लोकार्पण के बाद से शहर में महाकाल लोक को देखने के लिए उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ की वजह से पुराने शहर में इंदौर गेट से लेकर तेलीवाड़ा और महाकाल की ओर जाने वाले मार्गो पर यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। यातायात व्यवस्था को सुगम […]

Breaking News