दीपपर्व पर उल्लास की जगमग; बाजार में त्योहारी खरीददारी की भीड़ बढ़ी

बडऩगर, अग्निपथ। दीपावली महापर्व को लेकर चारों ओर उल्लास नजर आ रहा है। बाजार सजने के बाद त्योहारी खरीददारी करने वालों की भीड़ बढ़ चुकी है। व्यापारी भी त्योहारी ग्राहकी की शुरुआत अच्छी होने से काफी उत्साहित हैं।

बाजार में भीड़ बढऩे का सिलसिला सोमवार से प्रारंभ हो चुका है जो आगामी तीन दिनों दीपावली तक रहने वाला है। नगर के संकरे बाजारों में हाथ ठेला वाले तथा फूटपाथ पर बैठ कर व्यापार करने वाले की संख्या बढ़ चुकी है। वहीं मुख्य बाजारों में स्थायी दुकानदारों ने अपनी दुकानों के आगे व आसपास सामान जमाकर बाजार और संकरे कर दिये है।

दो पहिया, चारपहिया वाहनों के आवागमन से बारबार यातायात अवरुद्ध हो रहा है। ऐसे में पैदल चल कर मशक्कत कर जैसे तैसे लोग खरीददारी कर रहे हंै। पुलिस प्रशासन द्वारा व्यवस्था बनाने के प्रयास किये गये हैं। जिसमें नृसिंह मंदिर से डाबरी चौक तक अनावश्यक रूप से आवागमन करने वाले चार पहिया वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित किया है।

व्यापारियों को आस

गत वर्ष जब से कोरोना ने पैर पसारे है तब से व्यापार की हालत बिगड़ी हुई है। गत वर्ष दीपावली कोरोना के साये में ही मनाई गई थी। ऐसे मे व्यापार काफी प्रभावित हुआ था। इस बार कोरोना का असर शून्य हुआ तो व्यापारी वर्ग में अच्छे काराोबार की आस जगी है। हालांकि महंगाई का जोर भी इस बार काफी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बेटियों की पढ़ाई पूरी कराना अभिभावकों का दायित्व

Mon Nov 1 , 2021
विधिक साक्षरता शिविर में बोलीं न्यायाधीश वंदना मालवीय कायथा, अग्निपथ। लड़कियों की बीच में छुटी पढ़ाई को पूरा कराना अभिभावकों का दायित्व है। पढ़-लिखकर बेटी का भविष्य सही और सुदृढ़ होगा। बालिकाओं को भी अपनी समस्या छुपाना नहीं चाहिए। बेझिझक परिवार वालों को बताने से समस्या का निराकरण संभव है। […]

Breaking News