देवासरोड की आदिनाथ कालोनी के सूने मकान में हजारों की चोरी

chori bag

उज्जैन। देवासरोड पर बनी कालोनियों में सूना मकान छोड़ा लोगों को भारी पड़ रहा है। सोमवार-मंगलवार रात शादी में गये परिवार के सूने मकान में बदमाशों ने छत पर चढऩे के बाद घर में प्रवेश कर लाखों की चोरी को अंजाम दे दिया। पड़ोसी की सूचना पर लौटे परिवार ने चोरी की शिकायत दर्ज कराई है।

नागझिरी थाने के एसआई दिनेश पटेल ने बताया कि कृष्णकांत पिता जगदीश वर्मा ने मंगलवार सुबह थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि उसके माता पिता आदिनाथ कालोनी देवासरोड पर रहते है। वह इंदौर में सेलून की दुकान चलाता है। माता पिता और परिवार के सदस्य शाजापुर शादी में गये हुए हैं। घर पर ताला लगा हुआ था।

रात में पड़ोस में रहने वाले परिवार ने घर में चोरी होने की सूचना दी थी। चोरों ने रात में छत पर चढऩे के बाद दरवाजा तोडक़र घर में प्रवेश किया था। चोरों ने 50 हजार नगद, सोने की चेन, अंगूठी, टॉप्स, चांदी की पायजेब, बिछुड़ी और अन्य आभूषणों के साथ कीमती सामान चोरी किया है। चोरों ने पूरे घर की तलाशी लेकर चोरी को अंजाम दिया है।

देर रात आवाज सुनकर पडोसी में रहने वाली आंटी जाग गई थी, उनके पति एमआर है और टूर पर गये हुए है। उन्होने आसपास के लोगों को फोन लगाकर जगाया था। संब जमा होते चोर भाग निकले थे। एसआई के अनुसार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया गया है। देवासरोड पर बनी अधिकांश कालोनियों में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे है। कई मकान सूने पड़े हुए है। जिसका फायदा बदमाश उठा रहे हंै।

जेल अधिकारी के घर भी वारदात

चिमनगंज थाना क्षेत्र के एलआईजी इंदिरानगर में रहने वाले जेल अधिकारी रौनक पिता सिद्धनाथ के सूने मकान पर भी 28 नंबर की रात चोरों ने ताला तोडक़र लाखों की चोरी को अंजाम दे दिया था। मंगलवार को पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

पुलिस के अनुसार जेल अधिकारी के माता पिता सगाई के कार्यक्रम में शहर से बाहर गये हुए थे। जेल अधिकारी भी अपनी बुआ के घर फ्रीगंज आ गये थे। पड़ोसी की सूचना पर उन्हें चोरी का पता चला था। माता-पिता के आने पर शिकायत दर्ज कराई गई है। चोरों ने उनके घर से 20 हजार नगद, 2 सोने के हार, 2 चेन, 2 अंगूठी, 1 जोड़ झुमकी, 2 कड़े, 15 सोने के मोती, 2 मंगलसूत्र, चांदी की 15 जोड़ बिछुड़ी और 10 जोड़ चांदी की पायजेब चोरी की है। अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

किसान आंदोलन : वार्ता विफल होने के बाद उग्र हुए किसान, आज फिर होगी चर्चा, सरकार को सद्बुद्धि देने के लिए किया यज्ञ

Wed Dec 2 , 2020
नई दिल्ली. कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली कूच पर निकले किसान सातवें दिन उग्र हो गए हैं। दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर उन्होंने बैरिकेड्स गिरा दिए। वे दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर अड़े हुए हैं। मंगलवार को सिंधु और टिकरी बॉर्डर के साथ-साथ नोएडा चिल्ला बॉर्डर को भी सील कर दिया […]

Breaking News