दोस्त तड़प रहा था, 1400 KM दूर से ऑक्सीजन लेकर आ गया जिगरी यार

नई दिल्ली। देश में कोरोना की दूसरी लहर बेहद जानलेवा हो चुकी है। अस्पतालों में बेड, वेंटिलेटर और ऑक्सीजन की भारी कमी देखी जा रही है। वहीं कई अस्पतालों ने ऑक्सीजन की कमी के कारण मरीजों को भर्ती करने से भी मना कर दिया है। इसके चलते लोग मर रहे हैं। इस बीच दोस्ती और इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए एक शख्स ने जो किया वह सराहनीय है।

दरअसल 38 साल के स्कूल टीचर देवेंद्र, अपने दोस्त रंजन अग्रवाल के लिए एक ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर झारखंड के बोकारो से नोएडा पहुंचे। लगभग 24 घंटों तक 1400 किलोमीटर गाड़ी चलाकर वह दोस्त की मदद को पहुंचे। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार देवेंद्र को रास्ते में एक बार बिहार और एक बार यूपी पुलिस ने रोका लेकिन मामला समझने के बाद उन्हें जाने दिया गया।

हालांकि बोकरा में भी ऑक्सीजन सिलेंडर मिलना आसान नहीं था। देवेंद्र ने शहर में कई ऑक्सीजन प्लांट और सप्लायर से पता किया, लेकिन उन्होंने कहा कि उन्हें फिर से खाली सिलेंडर ही मिल सकेगा। आखिर में वह बालीडीह औद्योगिक क्षेत्र में झारखंड स्टील ऑक्सीजन प्लांट के संचालक तक पहुंचे। तकनीशियन ने उन्हें पूरा सिक्योरिटी डिपॉजिट लेकर सिलेंडर देने पर सहमति जताई। उन्हें 10000 का सिलेंडर और 400 की ऑक्सीजन मिली। देवेंद्र ने बताया कि उनके दोस्त अब बेहतर हैं और जल्द डिस्चार्ज हो जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जनता कर्फ्यू में पत्थरबाजी:इंदौर में मामूली विवाद में जमकर मारपीट और पथराव

Wed Apr 28 , 2021
8 थानों की फोर्स मौके पर पहुंची, पुलिस के वाहन समेत कई गाड़ियों में तोड़फोड़ इंदौर। मंगलवार देर रात मामूली बात पर दो पक्षों में जमकर विवाद हुआ। दोनों तरफ से पत्थर चले। इसमें कुछ लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस और नगर निगम की गाड़ियों में भी […]