नई दिल्ली। देश में पेट्रोल के लगातार बढ़ते दामों को लेकर विपक्ष के अलावा अब सरकार के लोग ही अंगुली उठाने लगे हैं। भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने अपनी ही सरकार की नीतियों को लेकर सवाल उठाया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि राम के भारत में पेट्रोल 93 रुपए, सीता के नेपाल में 53 रुपए और रावण की लंका में पेट्रोल 51 है।

इसके बाद मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने निशाना साधते हुए केंद्र सरकार को आड़े हाथ लिया। उन्होंने स्वामी के सोशल मीडिया पोस्ट पर रिप्लाई किया “आप ने ठीक कहा स्वामी जी, घोर कलियुग है। देश में लगातार पेट्रोल के दाम बढ़ने के कारण अब इसके 100 के पार पहुंचने की अटकलें तेज हो गई हैं। कई राज्यों में यह 94 रुपए के पार पहुंच चुका है।

गौरतलब है कि नए साल की शुरुआत से ही पेट्रोल-डीजल के भाव में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। खास बात यह है कि जीएसटी में शामिल नहीं करने के कारण पेट्रोल-डीजल पर देश के अलग-अलग राज्यों में इनके दामों भी अलग-अलग है। वजह है कहीं राज्य सरकारें अत्याधिक टैक्स वसूली कर रही हैं। वैसे भी एक रिपोर्ट के मुताबिक विश्व में  भारत ही ऐसा देश है, जहां पेट्रोल-डीजल पर सबसे ज्यादा कराधान किया गया है। हाल ही में लोकसभा में पेश किए गए केंद्रीय बजट में सरकार ने पेट्रोल पर 2.50 रुपए व डीजल पर 4 रुपए प्रति लीटर कृषि सेस और थोप दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारतीय मूल के लालों ने अमेरिका में गाड़ दिये झंडे

Wed Feb 3 , 2021
अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति जो बाइडेन की सरकार में अमेरिकी इतिहास में पहली बार 20 से अधिक अमेरिकी भारतीय मूल के लोगों ने अपने लिये जगह बनाकर भारत माता का और 138 करोड़ भारतीयों का सिर गर्व से ऊँचा किया है। जो बाइडेन की 500 सदस्यीय टीम में महत्वपूर्ण पदों […]

Breaking News