दो दिन में तीन महिलाओं की मौत प्रशासनिक अमला हुआ अलर्ट

बडऩगर/रुनीजा, अग्निपथ। माधव पूरा पंचायत के रेलवे स्टेशन पर दो दिन में तीन महिलाओ की मृत्यु होने से क्षेत्र में हडक़ंप मच गया है। उक्त घटना की जानकारी लगते ही प्रशासनिक अमला अलर्ट हुआ।

अनुविभागीय अधिकारी डॉ. योगेश भरसट ने नायब तहसीलदार नवीन छलोत्रे को मामले में जानकारी के निर्देश दिए। इस पर छलोत्रे ने हल्का पटवारी राजेश सिंह , सचिव विकास अजमेरा , सहायक सचिव इरफन खान , महिला कोटवार गीता बाई ने मृतक परिवारों के घर जाकर जानकारी प्राप्त की। मृतको के परिवार द्वारा बताया गया कि मृतक पहले से बीमार थे।  उनका इलाज चल रहा था। तीनो की मृत्यु का कारण अज्ञात है। परंतु उसके बाद भी दोनो घरों के सदस्यों को घर मे रहने के निर्देश दिए है।

माधवपुरा मे सर्वे टीम बनाकर घर घर सर्वे करवाया जा रहा है। इस सन्दर्भ मे ब्लाक मेडिकल आफिसर प्रमोद अर्गल ने बताया कि एस. डी. एम.सर के निर्देश अनुसार दोनो परिवारों के 50 वर्ष व उससे आधिक की उम्र के लोगो की जाँच की जा रही है। पंचायत सचिव के अनुसार 14 अप्रेल को रहमत बी पति यूसुफ 70 वर्ष व हमीदा पति इशाक 45 वर्ष का तथा 15 अप्रेल को शेराज पति कुदरत 50 वर्ष की मृत्यु हुई है। इस प्रकार कुल तीन महिला की मृत्यु हो गई। जिसमें रहमत बी व शेराज बी सास बहू है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

स्कूलों में 9वीं व 11वीं की मुख्य परीक्षा नहीं होगी

Fri Apr 16 , 2021
रिवीजन टेस्ट व अद्र्धवार्षिक परीक्षा में से जिसमें बेहतर अंक होंगे, उनके आधार पर रिजल्ट होगा घोषित भोपाल। मध्य प्रदेश में नौवीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षाएं निरस्त कर दी गई हैं। स्कूली शिक्षा विभाग ने शुक्रवार देर शाम इस संबंध मे आदेश जारी किए हैं। अब 9वीं और 11वीं […]
examination hall

Breaking News