नगर निगम चुनाव उम्मीदवार ऑनलाइन भरेंगे नामांकन

मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा एक आदेश जारी कर नगर पालिका आम निर्वाचन 2020– 21 के दौरान नामनिर्देशन भरने के लिए उम्मीदवारों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए ऑनलाइन नामनिर्देशन भरने हेतु एक एप्लीकेशन तैयार की गई है इस आदेश के अनुसार चुनाव लड़ने हेतु उम्मीदवार को अपना नामांकन ऑनलाइन जमा कराना होगा ऑनलाइन नामनिर्देशन भरने के लिए उम्मीदवार के पास निम्न का होना आवश्यक होगा-

–चल अचल संपत्ति और आपराधिक प्रकरण के संबंध में उम्मीदवार का शपथ पत्र
 मोबाइल फोन
-उम्मीदवार और प्रस्तावक का मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से संबंधित जानकारी( वार्ड क्रमांक भाग अनुक्रमांक और क्रमांक)
– प्रतिभूति निक्षेप राशि जमा करने की रसीद
 निर्वाचन आयोग द्वारा सभी जिला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देशित किया है कि नाम नॉमिनेशन की प्रक्रिया प्रारंभ होने के पूर्व ऑनलाइन नामनिर्देशन का पर्याप्त प्रचार प्रसार किया जाना सुनिश्चित करें सुविधा केंद्रों पर बैनर भी लगाए जाएं ऑनलाइन नामनिर्देशन सुविधा केंद्रों पर नामांकन भरने का समय प्रातः 10:30 से 5:30 तक तथा नामनिर्देशन की अंतिम तारीख को समय प्रातः 8:00 से दोपहर 12:00 बजे तक रहेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भोपाल में वैक्सीन ट्रायल में धोखाधड़ी, पीपुल्स अस्पताल पर आरोप

Tue Jan 5 , 2021
पैसे देकर लोगों को लाए, धोखे से कोरोना वैक्सीन लगाई, बीमार पड़े तो पूछा भी नहीं भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के एक अस्पताल पर कोवैक्सिन के ट्रायल में धोखाधड़ी करने का आरोप लगा है। आरोप है कि पीपुल्स अस्पताल ने धोखे में रखकर 600 से ज्यादा लोगों पर वैक्सीन […]

Breaking News