नगर निगम से जल्द हो सकती है तीन अधिकारियों की बिदाई

नगर निगम विशेष सम्मेलन

उज्जैन। राज्य शासन द्वारा स्थानांतरण पर लगी रोक हटा लिए जाने के बाद अब नगर निगम में भी कुछ अधिकारियों के तबादले की चर्चाएं शुरू हो गई है। नगर निगम से जुड़े सूत्र बताते है कि अगले कुछ दिनों में आयुक्त क्षितिज सिंघल के साथ ही अपर आयुक्त मनोज पाठक और आर.पी. मिश्रा का उज्जैन से तबादला हो सकता है।

नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल करीब 1 साल से आयुक्त की कुर्सी पर है, इससे पहले वे लंबे वक्त तक इसी जिले में अपर कलेक्टर रहे है। एक ही जिले में लगभग तीन साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद अब उन्हें किसी भी जिले में कलेक्टर पद की कमान सौंपी जा सकती है। अपर आयुक्त मनोज पाठक तो पिछले लगभग 8 सालों से उज्जैन जिले में ही पदस्थ है। उनका देवास में नगर निगम आयुक्त पद पर जाना लगभग तय हो गया है।

अपर आयुक्त आर.पी. मिश्रा का भी अपर आयुक्त नगर निगम भोपाल या आयुक्त नगर निगम खंडवा के पद पर स्थानांतरण हो सकता है। नगर निगम उज्जैन में अपर आयुक्त के केवल दो ही पद है लेकिन यहां फिलहाल 4 अपर आयुक्त काम कर रहे है। अपर आयुक्त वित्त के रूप में गणेश धाकड़ अपनी जिम्मेदारी संभाले रहे है जबकि शासन ने कुछ दिन पहले ही राधेश्याम मंडलोई को भी अपर आयुक्त बनाकर उज्जैन भेजा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आरोपियों के मकान तोड़ो, फांसी दो

Fri Aug 20 , 2021
डॉ.अवधेश पुरी बोले-सख्त कार्रवाई जरूरी, महामंडेलश्वर अतुलानंद ने पुलिस प्रशासन की सराहना की उज्जैन, अग्निपथ। मोहर्रम के दौरान राष्ट्रविरोधी नारेबाजी की घटना तूल पकड़ती जा रही है। हालांकि आरोपियों के उद्देश्य व उनकी गिरफ्तारी के लिए शुक्रवार को पुलिस के आला अधिकारी घंटों खाराकुआं थाने में जमे रहे। लेकिन परमहंस […]
ADGP Deshmukh instructing Police Officer

Breaking News