पत्नी और 5 बच्चों को कुल्हाड़ी से काटा:बिहार में हुई इस वारदात में 4 बच्चों की मौत, आरोपी ने कहा- मन में आया और कर दिया

सीवान। बिहार में सीवान जिले के अलीमर्दनपुर गांव में एक सनकी बाप ने अपने पांच मासूम बच्चों और पत्नी पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। चार बच्चों की मौके पर मौत हो गई। पत्नी और एक बच्ची नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। आरोपी ने वारदात को अंजाम देने के बाद खुद भी जहर खाकर जान देने की कोशिश की। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। उसका भी इलाज चल रहा है।

आरोपी अवधेश चौधरी पुलिस को खुद ही फोन करके वारदात की सूचना दी थी। जिनकी मौत हुई उनमें अवधेश की बेटी ज्योति कुमारी, बेटा अभिषेक, मुकेश और भोला शामिल हैं। दूसरी बेटी अंजलि और पत्नी रीता देवी गंभीर रूप से घायल हैं। दोनों को पटना रेफर किया गया है।

घटना के बाद घर में रोते-बिलखते परिजन।
घटना के बाद घर में रोते-बिलखते परिजन।

पुलिस के मुताबिक, वारदात रविवार देर रात की है। उन्होंने बताया कि आरोपी से हत्या की वजह पूछी तो उसने बस इतना कहा, ‘मन में आया और कर दिया।’ वारदात को अंजाम देने से कुछ देर पहले ही वह बाहर से अपने घर लौटा था।

डीएम और एसपी के नंबर पर की थी कॉल
अवधेश ने कहा कि बच्चों की हत्या के बाद उसने सीवान के डीएम और एसपी के सरकारी मोबाइल नंबर पर कॉल की थी, लेकिन कॉल को किसी ने रिसीव नहीं किया। इसके बाद उसने भगवानपुर हाट थाना को कॉल किया और वारदात की जानकारी पुलिस को खुद ही दी। तब जाकर थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। सीवान के एसपी अभिनव कुमार छुट्‌टी पर हैं। एसडीपीओ सदर एसपी के प्रभार में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उद्धव ठाकरे की मौजूदगी में शिवसेना में शामिल हुईं अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर

Tue Dec 1 , 2020
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर महाराष्ट्र की सत्ताधारी पार्टी शिवसेना में शामिल हो गई हैं। उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इससे पहले वह कांग्रेस की नेता थीं और उन्होंने पार्टी के टिकट पर 2019 का लोकसभा चुनाव भी लड़ा था।  46 साल […]

Breaking News