परिजन अस्पताल लायेे, युवक की हो गई मौत; रुपये मांगने आई महिला पर आरोप

उज्जैन, अग्निपथ। नीलगंगा चौराहा पर रहने वाले युवक को शुक्रवार दोपहर परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे थे। युवक की कुछ देर बाद मौत हो गई। परिजनों ने एक महिला पर आरोप लगाया है।

कवेलू कारखाना चौराहा नीलगंगा पर रहने वाले आशीष पिता रामचंद्र नामदेव (22) को परिजन दोपहर में जिला अस्पताल लेकर आये थे। डॉक्टरों ने जहर खाना बताया। कुछ देर बाद आशीष की मौत हो गई। शव पोस्टमार्टम कक्ष में रखा गया और नीलगंगा पुलिस को सूचना दी गई।

इस बीच परिजनों ने एक महिला पर आरोप लगाया और बताया कि दोपहर में वह आटो से आई थी और आशीष को घर के बाहर छोडक़र गई थी। उक्त महिला सुबह भी आई थी और रुपये मांग रही थी। वह महिला को नहीं पहचानते हंै।

उक्त महिला से आशीष पहले से परिचित था। महिला के घर आने के बाद आशीष भी घर से चला गया था। मामले में नीलगंगा पुलिस का कहना था कि सूचना मिलने के बाद अस्पताल पहुंचने पर परिजन जा चुके थे। वहीं शाम 5 बजे बाद पोस्टमार्टम नहीं किया जाता है। शनिवार सुबह परिजनों के बयान दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद जांच शुरू की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

द ग्रेट मंडी व्यापारी पॉलिटिक्स : विकास पैनल के 13 प्रत्याशियों ने बाजी मारी, आज अध्यक्ष चुनेंगे

Fri Aug 20 , 2021
अध्यक्ष के लिए गोविंद खंडेलवाल के नाम पर विकास पैनल सहमत, सदभावना पैनल के आठ प्रत्याशी जीते, जितेंद्र अग्रवाल भी दौड़ में उज्जैन। अनाज तिलहन संघ के चुनाव में विकास पैनल के 13 प्रत्याशियों ने कड़े मुकाबले में सदभावना पैनल को टक्कर दी। हालांकि सदभावना पैनल के आठ सदस्य भी […]
mandi Vyapari sangh ujjain Directors

Breaking News