पर्याप्त खाद होने का मुख्यमंत्री का दावा खोखला, किसान हो रहे परेशान

कांग्रेस नेताओं ने लगाया आरोप, बिजली शेड्यूल में बदलाव की भी मांग, कांग्रेस ने दिया ज्ञापन

बडऩगर,अग्निपथ। मुख्यमंत्री एवं कृषि मंत्री प्रदेश में पर्याप्त खाद आपूर्ति का ढिंढोरा पीट कर झूठी वाहवाही ले रहे है। जबकी धरातल पर स्थिति बहुत विकट है। सोसायटियों में खाद उपलब्ध नहीं है। बडऩगर कृषि क्षेत्र मे प्रदेश की अव्वल तहसील है किन्तु वर्तमान में किसान उर्वरक की कमी से जूझ रहा है। वहीं बाजारों में खाद की धड़ल्ले से कालाबाजारी हो रही है।

यह आरोप उज्जैन जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष महेश पटेल एवं जिला पंचायत सदस्य राजेंद्रसिंह सोलंकी ने लगाया। तहसील में खाद की कमी एवं खेती के बिजली सप्लाय शेड्यूल से किसानों को हो रही परेशानी के विरुद्ध कांग्रेस के दोनों नेताओं के नेतृत्व में क्षेत्र के किसानों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन तहसीलदार आरएस पाटीदार को सौंपा व समस्या दूर करने की मांग की।

दोनों नेताओं ने बिजली शेड्यूल में बदलाव पर भी आक्रोश व्यक्त करते हुये कहा कि बिजली विभाग द्वारा सिंचाई के लिए विद्युत प्रदाय का समय दोपहर 3 से रात 9 बजे तथा रात 3 बजे से सुबह 7 बजे तक कर दिया है। इस बदलाव से किसानो को बहुत असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि प्रात:काल एव शाम को किसानों को पशुओं की देखरेख एवं दूध दुहने का रहता है। वहीं किसान इस सर्द मौसम में खेतों में पूरी रात खड़ा रहता है व पर्याप्त नींद भी नही ले पा रहा है जिससे उसके स्वास्थ पर भी खतरा मंडरा रहा है।

विधायक ने दी चेतावनी किसानों की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन होगा

किसानों की खाद एवं बिजली की समस्याओं से विधायक मुरली मोरवाल ने कलेक्टर से चर्चा की। उन्होंने बताया कि तहसील में सहकारी सोसायटियों पर पर्याप्त खाद नहीं होने से किसानों को बाजार से महंगे दामों पर खरीदना पड़ रही है। साथ ही ठंड में बिजली आपूर्ति शेड्युल से किसान परेशान हो रहे है एवं आम जनता को विद्युत विभाग द्वारा अनाप शनाप बिजली के बिल थमाये जा रहे है।

उन्होंने प्रशासन को किसानों की खाद की कमी, बिजली शेड्युल एवं बढ़ते बिजली बिलों की समस्या का समाधान एक सप्ताह में करने का अल्टीमेटम दिया है। साथ ही चेतावनी दी कि ऐसा नहीं किया गया तो ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, शहर कांग्रेस कमेटी, युवा कांग्रेस सेवादल कांग्रेस, किसान कांग्रेस, एनएसयूआई द्वारा उग्र आन्दोलन व धरना प्रदर्शन किया जावेगा। यह जानकारी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गजेन्द्र यादव ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

8 महीने की बेटी को लेकर नर्स ने टीकाकरण ड्यूटी में निभाया फर्ज

Thu Nov 18 , 2021
सोशल मीडिया पर भी हो रही तारीफ सुसनेर, अग्निपथ। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की एएनएम किरण शर्मा इस समय सोशल मीडिया पर टॉप पर ट्रेंड कर रही हैं। उनकी एक ऐसी वीडियो वायरल हो गई कि हर कोई उनकी तारीफ करता नहीं थक रहा है। वायरल तस्वीर में किरण एक तरफ […]

Breaking News