पुजारी प्रदीप गुरु बने मंदिर समिति सदस्य

कार्यकुशलताऔर रीति-नीति को देखते हुए लिया निर्णय एक अशासकीय सदस्य भी हुए मनोनीत

उज्जैन। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति सदस्यों का कार्यकाल 11 मार्च को समाप्त हो गया था पूर्व सदस्यों में पुजारी आशीष गुरु, दीपक मित्तल और पुजारी चंद्रमोहन शामिल थे।

कांग्रेस कार्यकाल समाप्त होने के पश्चात तीनों की सदस्यता खतरे में आ गई थी लेकिन हाईकोर्ट में याचिका दायर करने के बाद इनका कार्यकाल पूरे 3 वर्ष के लिए 11 मार्च तक बढ़ा दिया गया था। सोमवार को एक नया आदेश जारी हुआ।

महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति में सदस्य महाकाल मंदिर के पुजारी प्रदीप गुरु अशासकीय सदस्यों में राजेंद्र शर्मा गुरु और राज शर्मा नई पेट शनि मंदिर शामिल है। पुजारी प्रदीप गुरु का मनोनयन उनके कार्य कुशलता और रीति नीति को देखकर किया गया है शुभचिंतकों में इस खबर से हर्ष की लहर व्याप्त हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आम श्रद्धालु भी आज से कर पाएंगे भगवान महाकाल का ‘जलाभिषेक’

Mon Mar 28 , 2022
कार्तिकेय मंडपम के जलपात्र को शुरू किया, लोटा और जल भी मंदिर प्रशासन कराएगा उपलब्ध उज्जैन, अग्निपथ। विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में अब आज से आम श्रद्धालुओं को भी जलाभिषेक की सुविधा मिलेगी। करीब दो वर्ष से कोरोना काल में बंद हुआ जलाभिषेक को आज से फिर से शुरू किया […]