बडऩगर,अग्निपथ। पुलिस अधीक्षक उज्जैन सतेन्द्रकुमार शुक्ल द्वारा वर्तमान में हो रहे आईपीएल क्रिकेट के सट्टे की रोकथाम हेतु जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है । इसी कड़ी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रविन्द्र वर्मा व अनुविभागीय अधिकारी रविन्द्र बोयट के निर्देशन तथा थाना प्रभारी मनीष मिश्र के मार्गदर्शन में पुलिस टीम आईपीएल मैचों पर क्रिकेट का सट्टा करने की मुखबिर की सूचना पर हजारी बाग बस स्टैंड पहुंची।
जहां पुलिस टीम ने बडऩगर निवासी एक व्यक्ति को पकड़ा व उसके मोबाइल फोन को चेक करने पर एडमिन नामक आईपीएल सट्टा आईडी के माध्यम से 5 लाख से अधिक के लेन देन के ट्राजेक्शन दूसरे आरोपी व अन्य की आईडी पर किये गये मिले। पूछताछ करने पर आरोपी ने अपने दो अन्य साथी के साथ मिलकर क्रिकेट सट्टे का कारोबार करना बताया।
जिसके चलते मंगलवार को पुलिस ने आरोपीगण के विरुद्ध सट्टा अधिनियम में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है। प्रकरण में फरार अन्य दो आरोपीगण की तलाश भी पुलिस द्वारा की जा रही हैं । प्रकरण में थाना प्रभारी मनीष मिश्र, उनि. जितेन्द्र पाटीदार, आरक्षक विजय जाट, गिरधारी कनेल, महेश मोर्य की सरहानीय भूमिका रही।

