पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ युवा कांग्रेस ने रंगा बिल्ला गधे को गुलाब जामुन खिलाये

उज्जैन,अग्निपथ। मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस पूरे प्रदेश में जिला एवं विधानसभा स्तर पर पेट्रोल-डीजल में अनाप शनाप मूल्यवृद्धि को लेकर प्रदर्शन करने के निर्देश दिए गए। इसी कड़ी में उज्जैन में जिला एवं विधानसभा स्तर पर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बैलगाड़ी में बैठ कर और तालियां बजाकर शहर में निकले। प्रदर्शन में प्रतीकात्मक रूप से गधों को गुलाब जामुन खिलाकर विरोध दर्ज कराया।

जिलाध्यक्ष भरत शंकर जोशी के नेतृत्व में युवा कांग्रेस द्वारा पेट्रोल-डीजल की निरंतर हो रही मूल्यवृद्धि के विरोध में गुदरी चौराहा से छत्री चौक तक बैलगाड़ी एवं घोड़ा गाड़ी सहित सैकड़ों युवा साथियों ने पैदल मार्च निकाला। जिसमें रंगा बिल्ला नाम के दो गधे आगे-आगे चल रहे थे तथा रंगा बिल्ला गधों को गुलाब जामुन खिलाए गए।

जिलाध्यक्ष भरत शंकर जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाया कि वह अडानी-अंबानी की दलाली करना बंद करते हुए आमजनता के हित के लिए पेट्रोल-डीजल के दामों को कम करें और उन्होंने भगवान महाकाल से प्रार्थना की कि महाकाल महाराज प्रधानमंत्री को सदबुद्धि दे ताकि वे जनहित में फैसला लेते हुए आम जनता की समस्या को समझें।

इस दौरान महासचिव शाकिर खान, अर्पित यादव, हर्षल पटेल, मोहसिन पठान, जुनैद खान, विशु यादव, सुनील चौधरी, सोहेल अहमद कुरैशी, रवि यादव, नवीन बलदिया, हिमांशु जोशी, प्रणय शर्मा विधानसभा अध्यक्ष दीपेश जैन, कृष्णा कौशिक, विजय शर्मा, बाबू यादव, नदीम शाह, सोमेश जोशी, शादाब खान सहित वरिष्ठ कांग्रेसजन नाना तिलकर, ब्लॉक अध्यक्ष श्रवण शर्मा, अनिल देवधरे, हर्षवर्धन यादव, गोलू बल्दिया, मुख्तियार भाई, अजय राठौर, मंजूर भाई, पुरुषोत्तम कहार, वरुण शर्मा, राहुल गहलोत, बबलू खिंची, सादिक कुरैशी, राजेश पीलिया, परमानंद मालवीय, शंकर परमार, अफजल भाई सहित सैकड़ों साथी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भक्त के वश में है भगवान

Sat Jan 23 , 2021
एक ऐसा ज्योतिर्लिंग मंदिर जिसका मुंह भक्त के सम्मान के लिए भगवान ने पलट दिया

Breaking News