प्रदेश के मंत्री बिसाहूलाल सिंह के आपत्तिजनक बयान के विरोध में करणी सेना ने पुतला फूंका

नलखेड़ा, अग्निपथ। शिवराज सरकार में कैबिनेट मंत्री बिसाहूलाल सिंह के सवर्ण समाज की महिलाओं के संबंध में आपत्तिजनक बयान को लेकर आक्रोश बढ़ रहा है। सर्व समाज ने करणी सेना के नेतृत्व में मंत्री के पुतले को जूतों से पीट कर पुतला दहन किया गया।

प्रदेश के मंत्री सिंह के द्वारा अनूपपुर जिले के फुलगा में स्वर्ण समाज की महिलाओं के संबंध में की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर देश के सर्व समाज मे नाराजगी व्याप्त है। इसी के विरोध में करणी सेना के कार्यकर्ताओं एवं सर्व समाज के लोगों द्वारा सिंह का पुतला फूंककर करणी सेना के पदाधिकारियों ने मंत्री मंत्री पद से बर्खास्त कर भाजपा से निष्कासित करने की मांग की।

पदाधिकारियों ने कहा कि मंत्री के इस बयान से राजपूत समाज ही नही बल्कि सभी सर्व समाज की महिलाओं में आक्रोश व्याप्त है। राजपूत समाज के लोगों ने कहा कि बिसाहूलाल साहू द्वारा दिया गया बयान काफी निंदनीय है उन्हें मंत्री पद से इस्तीफा देना चाहिये और ऐसे मंत्रियों को तत्काल मंत्री पद से हटाना चाहिए।

पुतला दहन कार्यक्रम मे करणी सेना के संभागीय उपाध्यक्ष भूपेंद्रसिंह सिसोदिया, करणी सेना के तहसील अध्यक्ष योगेंद्रसिंह चंद्रावत, करणी सेना नगर अध्यक्ष धीरेंद्रसिंह सिसोदिया, जनपद पंचायत के प्रधान ईश्वरसिंह खिंची, सुमितसिंह तोमर,देवराजसिंह सिसोदिया, महेंद्रसिंह सिसोदिया, दिलीपसिंह सिसोदिया,लकी बना विजेंद्र बना गोठड़ा, जगदीश बना, सुरेंद्र बना ,कमल सिसोदिया गुर्जरखेड़ी सहित करणी सेना के पदाधिकारी एवं सर्व समाज के लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भूतभावन महाकाल की शाही सवारी में दिखा सावन-सा उल्लास

Mon Nov 29 , 2021
ऊंचे-ऊंचे बेरिकेड्स भक्त-भगवान के बीच बाधक बने, 50 से अधिक जगह रंगोली सजाई उज्जैन। कार्तिक अगहन मास में सोमवार को निकली भगवान महाकाल की शाही सवारी में श्रावण की सवारी जैसा उल्लास नजर आया। अवंतिकानाथ के स्वागत में प्रजाजनों ने सवारी मार्ग पर फूल बिछाए। अवंतिकानाथ के दर्शनों के लिए […]
Mahakal sawari एक दिन में महाकाल की दो सवारी

Breaking News