प्रशासन ने झोली फैलाई : सहयोग के लिए उठे हाथ, 60 बिस्तर का अस्थाई अस्पताल तैयार

बडऩगर, अग्निपथ। कोविड-19 मरीजो की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन स्थानीय तौर पर आक्सीजन बिस्तर आदि चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के प्रयास निरंतर कर रहा है। शासकीय चिकित्सालय में उपलब्ध चिकित्सा संसाधन से चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के बाद अब स्थानीय बस स्टैंड पर शहर के बीचो-बीच 60 आक्सीजन बिस्तर का अस्थायी चिकित्सालय बनाया गया है। जहाँ कोविड मरीज का उपचार डिग्री धारी चिकित्सकों द्वारा किया जावेगा। मंगलवार को बेड तो यहां तैयार कर दिये गये है। शीघ्र ही दानदाताओं के सहयोग से चिकित्सा संसाधन जुटाकर उपचार भी प्रारंभ किया जावेगा।

एसडीएम योगेश भरसट ने बताया कि हमारा उद्देश्य किसी भी कोविड मरीज की मौत ना हो। उसे पर्याप्त चिकित्सा सुविधा बडऩगर में ही मिले। वर्तमान में मरीजो को ऑक्सीजन की सख्त आवश्यकता है। नगर के चार निजी चिकित्सालय व शासकीय चिकित्सालय में व्यवस्थाएं जुटाई गई है। जो कम पड़ रही है। ऐसे में और आक्सीजन बिस्तर की आवश्यकता है। जिसके लिए स्थानीय बस स्टैंड पर अस्थाई रूप से विभिन्न चिकित्सक संसाधन समाजसेवी संस्था को दान दाताओं के सहयोग से जुटाए जा रहे हैं।

विधायक मुरली मोरवाल, पूर्व विधायक शांतिलाल धबाई एवं मुकेश पंडया की उपस्थिति में बस स्टैंड स्थित अस्थाई चिकित्सालय का निरीक्षण करवाते हुए एसडीएम ने बताया कि जिलाधीश से चर्चा चल रही है। जहां से हमें आक्सीजन मशीनें प्राप्त हो रही है। स्टाफ की भी मांग की गई है। सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो शनिवार से यह चिकित्सा सेवा प्रारंभ हो जाएगी। वरिष्ठ चिकित्सकों की देखरेख में यहां पर कोविड मरीजों का उपचार किया जाएगा।

पूर्व विधायक ने दिए एक लाख

एसडीएम भरसट ने यहां उपस्थित नगर के व्यापारियों, समाज सेवियों, गणमान्यजनों को अस्पताल की व्यवस्था एवं उपचार के बारे में बताया कहा कि रोगी कल्याण समिति के माध्यम से यह सेवा संचालित की जाएगी। यहां पर महिलाओं के लिए अलग से व्यवस्था की गई है। तो सहयोग के लिए हाथ उठने लगे, जिसमें कई दानदाताओं ने तत्काल घोषणा की ऐसे में पूर्व विधायक शांतिलाल धबाई ने 1 लाख रुपए का सहयोग देने की घोषणा की।

इसी प्रकार राजेन्द्र जैन दंगवाडा ने 4, कृषि दर्शन मौलाना ने 2, गोपाल कुमठ ने 2, ग्रेन मर्चेंट अनाज व्यापारी संघ, अभय टोग्या, गौरव गुप्ता राधा कृष्ण कॉलोनी, जितेन्द्र मेलवाणी, परमार्थ मानव सेवा संस्थान, महावीर सर्वोदय ट्रस्ट द्वारा एक – एक आक्सीजन मशीन, बीआरसी शिक्षक परिवार बडऩगर द्वारा 60 हजार, डॉ. फकरूउद्दीन सैफी ने 50 हजार रुपए सहित अन्य ने सहयोग की घोषणा की है।
यह थे उपस्थित
इस दौरान हरिकिशन मेलवानी, अशोक गोधा, व्यापारी महासंघ अध्यक्ष विराग मिश्रा, राकेश शर्मा शांतिकुंज, मुख्य नगर पालिका अधिकारी संदेश शर्मा, तहसीलदार सुरेश नागर, डॉ. सुयश श्रीवास्तव, डॉ देवेन्द्र स्वामी सहित विभिन्न एसोसिएशन के अध्यक्ष, गणमान्यजन आदि उपस्थित थे।

सामान्य रहा बाजार

लॉकडाउन खुलने के बाद सोमवार को सभी गतिविधियां चालू हुई थी जिसके चलते बाजार में भीड़ बढ़ी थी व चारों ओर घबराहट का वातावरण निर्मित हुआ था। किंतु मंगलवार को यह भीड़ सामान्य रूप में तब्दील हो गई एवं सामान्य रूप से दुकानदारों ने व्यवसाय किया। हालांकि दुकानदारों द्वारा गाइड लाइन का उल्लंघन करने पर चालानी कार्रवाई भी की गई। दोपहर 2 बजे बाजार बंद होने के बाद फिर से सन्नाटा छा गया।

विधायक निधि से की अनुशंसा

कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम हेतु विधायक मुरली मोरवाल ने विधायक निधि से काविड-19 आपदा प्रबंधन हेतु कुल 19,24,600 रुपये की राशि विधायक निधि से दिये जाने की अनुशंसा की है। जिसके स्वीकृति आदेश भी आ चुके है। जानकारी निज सचिव पवन वर्मा ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

इंस्टाग्राम पर दोस्ती भारी पड़ी, कथित प्रेमी ने युवती को चाकू घोपे

Wed Apr 21 , 2021
नाबालिग गिरफ्तार, मुख्य आरोपी सहित तीन फरार उज्जैन,अग्निपथ। इंस्टाग्राम के फॉलोअर का प्यार का ऑफर स्वीकार नहीं करना युवती को भारी पड़ गया। युवक ने दोस्तों के साथ युवती व उसके साथी पर चाकू से जान लेवा हमला कर दिया। मामले में बुधवार को माधवनगर पुलिस ने एक किशोर को […]
friends logo

Breaking News