प्रहरी ने पूर्व जेलर पर लगाया धमकाने का आरोप

bhairavgarh jail ujjain

उज्जैन,अग्निपथ। केंद्रीय जैल भैरवगढ़ के अधिकारी व कर्मचारियों के बीच अब भी स्थिति सामान्य नहीं हो पा रही। एक प्रहरी ने फिर पूर्व जेलर संतोष लडिय़ा पर फिर अभद्रता कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए जेल अधीक्षक से शिकायत की है।

जेल क्वार्टर मेें रहने वाले प्रहरी सुरेश मरमट ने अधीक्षक से की शिकायत में बताया कि घर के परिसर का बल्ब शॉट होने पर उसने एलईडी बल्ब लगाया। इसी दौरान बल्ब का चौक शाट हो गया। इस पर गुरुवार को यहीं रहने वाले पूर्व जेलर लडिय़ा ने उसे मोबाइल पर कॉल कर घर बुलाया और गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दे दी। मरमट ने मामले में लडिय़ा पर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत की पुष्टि जेल अधीक्षक उषा राज ने की है। वहीं लडिय़ा से चर्चा का प्रयास किया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका।

आरोपों के कारण तबादला

सर्वविदित है अगस्त माह में तात्कालीन जेलर लडिय़ा पर जेल से रिहा हुई महिला कैदी ने गंभीर आरोप लगाए थे। कुछ पूर्व बंदियों ने उनके खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत की थी। मामले में जेल डीजीपी अरविंद कुमार के आदेश पर डीआईजी मंशाराम पटेल ने जांच की थी। इसी के चलते लडिय़ा का मुख्यालय भोपाल तबादला कर दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दादा ने पोती पर चोरी की शंका जताई, पुलिस बोली कुछ नही मिला

Fri Oct 8 , 2021
उज्जैन,अग्निपथ। बागपुरा में एक माह पहले सामने आए चोरी के मामले में पीडि़त ने माधवनगर पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। दावा किया है कि न तो एफआईआर में चोरी गए आभूषण की संख्या लिखी और न बताए गए संदिग्धों से पुलिस ने पूछताछ की है। स्टेट जीएसटी के […]
चोरी

Breaking News