फरार बदमाश का मकान तोडऩे गई टीम बैरंग लौटी

किराएदारों के विवाद के कारण नहीं की कार्रवाई

उज्जैन,अग्निपथ। बदमाशों के मकान तोडऩे की मुहिम के चलते फरार हिस्ट्रीशीटर का अािशयाना ध्वस्त करने गई टीम को शुक्रवार सुबह खाली हाथ लौटना पड़ा। कार्रवाई नानाखेड़ा क्षेत्र में की जानी थी, लेकिन किराएदारों के विवाद की वजह से नहीं की जा सकी।

टीआई ओपी अहीर ने बताया कि संत कबीर नगर निवासी सोनू पिता भंवरसिंह गंगवाल आदतन अपराधी है। उस पर विभिन्न थानों में 25 केस दर्ज है। अपराधिक रिकार्ड को देखते हुए करीब एक साल पहले रासुका लगाई थी, लेकिन फरार होने के कारण उसे पकड़ा नहीं जा सका। मुहिम के चलते निगम को सौंपी गई सूची में उसका नाम दिया था।

अवैध दो मंजिला मकान का पता चलने पर शुक्रवार सुबह करीब 10.30 बजे निगम अमले के साथ पुलिस बल कार्रवाई के लिए मौके पर पहुंचा। मकान तोडऩे का पता चलते ही कई किराएदार सामने आ गए। पता चला सोनू के पिता के नाम सिर्फ एक कमरा है। शेष का किराएदारों का विवाद चल रहा है। इस कारण कार्रवाई स्थगित करना पड़ी।

नए साल में फिर मुहिम

सर्वविदित है कि एसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ल करीब एक साल से गुंडों की संपत्ति नष्ट करने की मुहिम चला रहे है। अभियान के चलते अब तक करीब 60 बदमाशों के मकान जमींदोज किया जा चुके हैं। बताया जाता है कि करीब दो दर्जनों बदमाश व नशे का धंधा करने वालों के मकान पुलिस के निशाने पर हैं, लेकिन साल समाप्ति के कारण पुलिस लंबित अपराध निपटाने के बाद जनवरी माह में तेजी से मुहिम चलाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

266 की यूरिया 410 रुपए में बेच रहे थे, एफआईआर दर्ज

Fri Dec 17 , 2021
उज्जैन, अग्निपथ। जिले में यूरिया की कमी का लाभ उठाते हुए कुछ व्यापारी अमानक स्तर का यूरिया अधिक दामों पर बेच रहे हैं। शुक्रवार को प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए ऐसे व्यापारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। कलेक्टर आशीष सिंह के मार्गदर्शन में कृषि विभाग द्वारा यह कार्रवाई की […]

Breaking News