266 की यूरिया 410 रुपए में बेच रहे थे, एफआईआर दर्ज

उज्जैन, अग्निपथ। जिले में यूरिया की कमी का लाभ उठाते हुए कुछ व्यापारी अमानक स्तर का यूरिया अधिक दामों पर बेच रहे हैं। शुक्रवार को प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए ऐसे व्यापारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
कलेक्टर आशीष सिंह के मार्गदर्शन में कृषि विभाग द्वारा यह कार्रवाई की जा रही है।

अमानक स्तर का उर्वरक बेचने वाली कम्पनी मेसर्स बालाजी फास्फेट प्रा.लि. उषागंज जावरा कम्पाउण्ड इंदौर के विरूद्ध पुलिस थाना घट्टिया में एफ.आई.आर. दर्ज करा दी गई है। साथ ही अवनि एग्रो महिदपुर के संबंध में व्हाट्सअप पर प्राप्त वीडियो अनुसार विक्रेता द्वारा यूरिया निर्धारित दर 266.50 रुपए प्रति बोरी के स्थान पर 410 रुपये प्रति बोरी बेचने पर विके्रता के विरूद्ध पुलिस थाना महिदपुर में एफ.आई.आर. दर्ज करा दी गई है।

इससे पूर्व भी अवैध भण्डारण एवं कालाबाजारी करने पर मेसर्स गजानंद मार्केटिंग बडऩगर के विक्रेता के विरूद्ध भी पुलिस थाना बडऩगर में एफ.आई.आर. दर्ज कराई गई थी। जिले में कार्यवाही निरन्तर जारी रहेगी तथा कालाबाजारी करने वालों के विरूद्ध शासन एवं प्रशासन के निर्देशानुसार सख्त कार्यवाही की जायेगी। यह जानकारी उप संचालक कृषि श्री आरपीएस नायक द्वारा दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

22 महीने के बाद भी नहीं हटा मतदान केन्द्र पर जमींदोज किए गए स्कूल भवन का मलबा 

Fri Dec 17 , 2021
पारा, अग्निपथ (अनिल श्रीवासत्व)। राज्य निर्वाचन आयोग कि त्रिस्तरिय पंचयात चुनाव कि घोषणा होने के बाद जहां एक ओर जिला प्रशासन पंचायत चुनाव करवाने के लिए मुस्तेद है वहीं पारा नगर के दो मतदान केन्द्रों की सुध लेने वाला कोई नहीं। नगर के बुनियायदी प्राथमिक शाला भवन राजगढ़ रोड के […]

Breaking News