महिदपुर के कॉलोनाइजर कीर्तिकुमार सोगानी के नेत्रदान

बडऩगर,अग्निपथ। गीता भवन न्यास समिति के माध्यम से बडऩगर से महिदपुर पहुंची नेत्रदान टीम ने 139वां नेत्रदान करवाया। गीता भवन न्यास के नेत्रदान, देहदान प्रभारी डॉ. जीएल ददरवाल को शुक्रवार रात महिदपुर के प्रणय सोगानी से पिता कीर्तिकुमार सोगानी का निधन होने की सूचना देते हुए नेत्रदान कराने की इच्छा जाहिर की।

इस पर डॉ. ददरवाल, डॉ. एसएन सोनी (खरसौद कलां) एवं कर्मचारी परमानंद पंवार रात्र 2 बजे महिदपुर पहुंचे। जहां कॉलोनाइजर कीर्तिकुमार सोगानी (69) के धरमनगर कॉलोनी पर उनके नेत्र उत्सर्जित किए गए। रास्ते में भारी बारीश का सामना कर शनिवार सुबह 5 बजे नेत्रदान टीम बडऩगर वापस आई। संस्था अध्यक्ष हरिकिशन मेलवाणी ने सोगानी परिवार को नैत्रदान हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया। जानकारी संजय कुमावत ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

खराब फसलों के सर्वे के लिए सभी गांवों में जांच दल गठित

Sat Sep 11 , 2021
भाजपा नेताओं की मांग पर तहसीलदार ने दिए आदेश, अभी तक चुनिदा ग्रामों के लिए थे दल सुसनेर, अग्निपथ। बारिश की अनियमितता के कारण इस बार खराब हुई खरीफ फसल के सर्वे के लिए अब सभी गावों में जांच दल बनाए गए हैं। तहसीलदार ने कुछ ही गांवों में सर्वे […]

Breaking News