फिर से बुलाए मेले की 380 दुकानों के टेंडर

नगर निगम विशेष सम्मेलन

10 दिन आगे बढ़ सकती है मेले की अवधि

उज्जैन, अग्निपथ। कार्तिक मेले में ऑनलाईन दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया पर कई सारे विवाद सामने आने के बाद भी नगर निगम ने यह तय कर लिया है कि बची हुई दुकानों का आवंटन भी ऑनलाईन टेंडर के जरिए ही किया जाएगा। गुरूवार को मेले की शेष बची 380 दुकानों के लिए फिर से टेंडर जारी कर दिया गया है।
कार्तिक मेले की 624 दुकानों को नगर निगम ने ऑनलाईन टेंडर के जरिए आवंटित करने का निर्णय लिया था। इस निर्णय से नगर निगम को मुनाफा भी हुआ है।

निगम का राजस्व लगभग तीन गुना तक बढ़ गया है। मेले में शेष रही 380 दुकानों के लिए गुरूवार को फिर से टेंडर जारी कर दिए गए। व्यापारी 21 नवंबर शाम 5.30 बजे तक टेंडर डाल सकेंगे। 23 नवंबर को टेंडर खुलेंगे। कार्तिक मेले की शुरूआत 7 नवंबर को हुई थी और इसकी अवधि 6 दिसंबर तक के लिए तय की गई थी लेकिन दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया लंबी खींचने की वजह से अब नगर निगम के अधिकारी ही कयास लगा रहे है कि इस बार कार्तिक का मेला 16 दिसंबर तक चल सकेगा।

फिर हुआ मेले में विवाद

कार्तिक मेले में गुरूवार की दोपहर फिर से विवाद की स्थिति बन गई। फूड जोन की परंपरागत जगह पर दुकानें लेने वाले व्यापारियों को दोपहर में मेले में पहुंची नगर निगम की टीम ने हटवा दिया। निगम अधिकारियों का कहना था कि खान-पान संबंधी सारी ही दुकानें मीना बाजार की जगह पर लगेंगी। दुकानदार इसका विरोध कर रहे थे। उनका तर्क था कि वे वर्षो से पुरानी जगह पर ही दुकानें लगाते रहे है। दुकानदार और निगम अधिकारियों के बीच काफी बहस भी हुई। खान-पान की दुकान वाले अपने परिवार के सदस्यों के साथ धरने पर बैठ गए, शाम तक इनकी दुकानें बंद रही लेकिन मामले का कोई निराकरण नहीं निकल सका।

जीएसटी टीम ने पकड़े स्क्रैप से भरे 2 ट्रक

उज्जैन, अग्निपथ। राजस्थान पासिंग 2 ट्रको को जीएसटी विभाग ने गुरुवार को पकड़ा। जिसमें स्क्रैप भरा होना सामने आया है। बताया जा रहा है कि राजस्थान पासिंग 2 ट्रको में तांबे और पीतल का स्क्रैप बिना जीएसटी चुकाए ले जाने की जानकारी मिलने पर जीएसटी की टीम ने दोनों ट्रको पकड़ा और जांच के लिये भरतपुरी स्थित कार्यालय लेकर आई। दोनों ड्रायवरों से पूछताछ की गई है। वहीं दस्तावेज जब्त किये गये है। जिसकी जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भैरवनाथ को चढ़ाई 60 किस्म की शराब

Thu Nov 17 , 2022
बीड़ी-सिगरेट, तंबाकू, अफीम और गांजा का भी भोग उज्जैन, अग्निपथ। आपने मठ-मंदिरों में 56 भोग से लेकर अन्नकूट तक की कई तस्वीरें देखी होगी। लेकिन उज्जैन में भैरवनाथ को लगाया महाभोग खास है। इसमें शराब भी है, तो बीड़ी-सिगरेट, तंबाकू के साथ ही गांजा, भांग और अफीम भी चढ़ाई गई। […]

Breaking News