बंगाल में उठापटक:तृणमूल के दीपक हालदार भी भाजपा में शामिल; 46 दिन में BJP जॉइन करने वाले 11वें TMC विधायक

डायमंड हार्बर से तृणमूल कांग्रेस के विधायक दीपक हालदार ने भाजपा नेता मुकुल रॉय और शुभेंदु अधिकारी की मौजूदगी में भाजपा का दामन थाम लिया।

कोलकाता। विधानसभा चुनाव से पहले ममता सरकार के एक और विधायक मंगलवार यानी 2 फरवरी को भाजपा में शामिल हो गए। डायमंड हार्बर से विधायक दीपक हालदार ने सोमवार को ही TMC से इस्तीफा दिया था। उन्होंने भाजपा नेता मुकुल रॉय और शुभेंदु अधिकारी की मौजूदगी में भाजपा का दामन थाम लिया। बंगाल में सियासी उठापटक का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पिछले 46 दिन में 11 TMC नेताओं ने भाजपा का हाथ थामा है।

शुभेंदु से हुई शुरुआत
TMC छोड़कर भाजपा ज्वॉइन करने का सिलसिला 19 दिसंबर से तेज हुआ। जब शुभेंदु के साथ ही सांसद सुनील मंडल, पूर्व सांसद दशरथ तिर्की और 10 विधायकों ने भाजपा ज्वॉइन की थी। इनमें 5 विधायक तृणमूल के ही थे। इसके बाद 21 जनवरी को शांतिपुर से विधायक अरिंदम भट्‌टाचार्य और 30 जनवरी को पूर्व मंत्री राजीब बनर्जी, विधायक बैशाली डालमिया और प्रबीर घोषाल ने भाजपा जॉइन कर ली थी।

लक्ष्मी रतन शुक्ल ने मंत्री पद छोड़ा
यहीं नहीं, ममता सरकार में खेल मंत्री और पूर्व क्रिकेटर लक्ष्मी रतन शुक्ला ने भी पिछले महीने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि अब तक उन्होंने भाजपा जॉइन नहीं की है। अटकलें हैं कि वे राजनीति से संन्यास ले सकते हैं।

30 मई को खत्म हो रहा सरकार का कार्यकाल
राज्य में ममता बनर्जी सरकार का कार्यकाल 30 मई को खत्म हो रहा है। लिहाजा अप्रैल-मई में ही विधानसभा की 294 सीटों के लिए चुनाव करा लिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

तीन तलाक कानून, मप्र में पहला मामला: इंदौर की बेटी से शादी के 10 दिन बाद ही मांगी ऑडी कार

Tue Feb 2 , 2021
अमेरिका में करता रहा बेइज्जत; हर महीने 35 हजार रु. चुकाने का आदेश जीशान और सलीना के निकाह के बाद हुए रिसेप्शन की फाइल फोटो। 20 अप्रैल को कोर्ट ने महिला के पति को व्यक्तिगत रूप से हाजिर होने का भी दिया आदेश महिला का आरोप है कि पति के […]

Breaking News