बडऩगर तहसील में 32 नए कोरोना मरीज

ग्रामीण क्षेत्रों में तेजी से फेल रहा है तीसरी लहर का संक्रमण

रूनिजा (बडऩगर), अग्निपथ। जिले के शुक्रवार को जारी कोरोना बुलेटिन में सबसे अधिक 32 मरीज बडऩगर तहसील में संक्रमित पाए गए। इसके बाद एक बार फिर क्षेत्र में चिंता की लकीरें उभरी है।

कोरोना तेजी से बढ़ता जा रहा है। जिसमें आमजन की लापरवाही व प्रशासन की उदासीनता नजर आ रही है। स्वास्थ विभाग के सूत्रों के अनुसार तहसील के ग्रामीण क्षेत्रों में संक्रमण तेजी से फैल रहा है। मेडिकल ऑफिसर डॉ. राहुल चतुर्वेदी के अनुसार 28 जनवरी के बुलेटिन के अनुसार बडऩगर तहसील के रूनिजा क्षेत्र में पांच व्यक्ति ग्राम सलवा, एक 23 वर्षीय महिला माधोपुरा और एक 55 वर्षीय पुरुष मसवाडिय़ा में संक्रमित पाए गए है।

जिन्हें घरों में रहने की सलाह देकर 7 दिन तक बाहर नही जाने का कहा गया है। और इसके साथ उनके परिवार को भी सचेत रहने को कहा है। यदि किसी प्रकार की कोई तकलीफ हो या कोरोना के लक्षण दिखे तो जांच कराएं। डॉ.चतुर्वेदी के अनुसार कोरोना के बचाव का एकमात्र उपाय मास्क जरूरी है, सामाजिक दूरी जरूरी है, और बार-बार हाथ धोना, तथा बिना वजह भीड़ भाड़ में जाने से अपने आप को रोकना ही इलाज है।

जिन लोगों ने अभी तक कोरोना का टीका नहीं लगाया है। वे टीके जरूर लगाएं। टीकाकरण और सामाजिक दूरी व मास्क ही कोरोना का बचाव है। तीसरी लहर ग्रामीण क्षेत्र में लापरवाही के चलते कही भारी न पड़ जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ठंड से टमाटर की फसल जलकर हुई नष्ट

Sat Jan 29 , 2022
लगातार 2 साल से भारी नुकसान उठा रहे हैं रूनिजा (बडऩगर), अग्निपथ। वर्ष 2022 भी अन्नदाताओं के लिए आफत लेकर ही आया है। पूरे जनवरी माह में कभी मावठे की बारिश तो कभी कोहरे का कहर ओर जाते जाते माह के आखिर में बर्फ बारी से पारा दिन रात गिरता […]

Breaking News