बाइक और पिकअप में भिड़ंत, एक की मौत

उज्जैन, अग्निपथ। गांव से शहर आ रहे 2 ग्रामीणों को गुरुवार दोपहर तेज रफ्तार से दौड़ती पिकअप ने टक्कर मार दी। दुर्घटना स्थल पर एक की मौत हो गई, दूसरा गंभीर घायल हुआ है।

भैरवगढ़ थाना पुलिस ने बताया कि ग्राम बांसखेड़ी में रहने वाला रामचंद्र पिता कालू परमार 55 वर्ष अपने गांव में रहने वाले रामचंद्र के साथ बाइक से खरीददारी के लिये उज्जैन आ रहा था। गोयला पेट्रोल प प के सामने तेज र तार से उन्हेल की ओर जा रही बोलेरो पिकअप ने टक्कर मार दी। दुर्घटना स्थल पर रामचंद्र परमार की मौत हो गई। दूसरा गंभीर घायल हुआ है।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी, चालक पिकअप छोडक़र भाग निकला था। दुर्घटना की जानकारी लगने पर परिजन जिला अस्पताल पहुंच गये थे। जिनका कहना था कि दोनों खेती का काम करते है और खरीददारी के लिये निकले थे। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया है। मृतक और घायल खेती का काम करते है। पिकअप नम्बर के आधार पर चालक की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शमशान के पास पेड़ पर लटका मिला अधेड़

Thu Dec 16 , 2021
पांच दिन पहले जेल से हुआ था रिहा उज्जैन, अग्निपथ। पांच दिन पहले जेल से रिहा होकर आये अधेड़ ने बुधवार-गुरुवार रात पेड़ पर लटक फांसी लगा ली। शमशान के पास चौकीदार ने उसका शव लटका देख पुलिस को सूचना दी। इंगोरिया के सूराखेड़ा में रहने वाले महेन्द्र पिता सुरेन्द्र […]
Ladki Fansi

Breaking News