बिजली कंपनी में 250 करोड़ के घोटाले का आरोप

इंदौर के कांग्रेस नेता ने की भारत सरकार और सीएम से शिकायत

इंदौर, अग्निपथ। एक कांग्रेस नेता ने भारत सरकार, सीएम शिवराज सिंह चौहान को एक शिकायत की है। इस शिकायत के पीछे की वजह है घोटाला। ये घोटाला छोटा-मोटा भी नहीं, बल्कि करोड़ों में होना बताया जा रहा है। कांग्रेस नेता का आरोप है कि ये 250 करोड़ रुपए का घोटाला हुआ है और इस घोटाले के लिए वे कंपनी के अधिकारियों सहित कई लोगों को जिम्मेदार बता रहे हैं।

म.प्र कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव राकेश सिंह यादव का कहना है कि उनके पास इस विद्युत वितरण कंपनी के घोटाले के सबूत है। इन सबूतों के आधार पर उन्होंने इसकी शिकायत भारत सरकार, सीएम शिवराज सिंह चौहान, लोकायुक्त, आर्थिक अपराध में की हैं। साथ ही सीएम से तीन मांग भी की है।

बिजली कंपनी को बताया जिम्मेदार

यादव का आरोप है कि विद्युत वितरण कंपनी में 250 करोड़ का घोटाला हुआ है। इस पर उन्होंने बिजली कंपनी के उच्च अधिकारियों, पूर्व एवं वर्तमान प्रोजेक्ट अधिकारी और अधीनस्थ अधिकारियों पर निशाना साधा है। उनका आरोप है कि ये घोटाला वितरण कंपनी ने केंद्र सरकार की आईपीडीएस योजना में कार्यों का सत्यापन के लिए फीडबैक कंपनी को अनुबंधित टेंडर के माध्यम से किया गया था।

इस फीडबैक कंपनी का काम 523 करोड़ के विद्युत कार्यों का वास्तविक सत्यापन मौके पर देखकर करना था। इसमें कार्य की पूर्णता। क्वालिटी जांच करने के बाद सत्यापन सर्टिफिकेट जारी करने के बाद ही विद्युत वितरण कंपनी को फील्ड में काम करने वाली ठेकेदार कंपनियों को भुगतना करना था, लेकिन फीडबैक कंपनी ने फील्ड में काम करने वाली कंपनियों से साठगांठ करके सरकार को 250 करोड़ रुपए का चूना लगाया। उनका आरोप है कि फर्जी रिपोर्ट बनाकर बिना काम करे कंपनियों को भुगतान करा दिया गया।

शिकायत के बाद हुई थी जांच

यादव ने कहा कि जब इस मामले की शिकायत हुई तो इसकी जांच शुरू हुई। जांच में देवास जिले के सोनकच्छ के गांवों में ही साढ़े 9 करोड़ का घोटाला पकड़ा गया। इसके बाद सारी जांच ठंडे बस्ते में चली गई। उन्होंने रिपोर्ट गायब करने का भी आरोप लगाया। इस पूरे घोटाले में कांग्रेस नेता ने कई और भी अधिकारियों पर आरोप लगाने के साथ ही कई सवाल भी खड़े किए है। उन्होंने सीएम शिवराज सिंह चौहान से भी तीन मांगे की है।

दोषियों पर होगी कार्रवाई

आईपीडीएस के कार्यों की कंपनी क्षेत्र में विभिन्न स्तर पर जांच चल रही है, जांच पूरी होते ही दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

-अमित तोमर, एमडी, मप्रपक्षेविविकं, इंदौर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

टेंट का काम नहीं मिला तो रूठ गए पार्षद

Mon Nov 7 , 2022
भैरवगढ़ और कार्तिक मेले की समितियों से इस्तीफा दिया उज्जैन, अग्निपथ। वार्ड क्रमांक 2 के भाजपा पार्षद हेमंत (भुरू) गेहलोत अपनो से रूठ गए है। गेहलोत ने कार्तिक मेले की सभी समितियों और भैरवगढ़ मेले के संयोजक पद से इस्तीफा दे दिया है। भैरवगढ़ मेले के संयोजक होने के बावजूद […]

Breaking News