बिजली ट्रांसफार्मर डिपो में लगी आग

लाखों का नुकसान

उज्जैन, अग्निपथ। मक्सीरोड पर बुधवार दोपहर बिजली ट्रांसफार्मर डिपो में शार्ट सर्किट के बाद आग लगी गई। कुछ ही देर में काला धुआं पूरे क्षेत्र में फैल गया और ऊंची लपटे दिखाई देने लगी। बिजली विभाग के अधिकरी और फायर बिग्रेड की दमकलें मौके पर पहुंच गई। 1 घंटे में आग पर काबू पाया जा सका।

पंवासा क्षेत्र मक्सीरोड शंकरपुर में बिजली विभाग की ग्रिड बनी हुई है। जिसके पास में ही ट्रांसफार्मर का डिपो बना हुआ है। जहां से बिजली सप्लाय की जाती है। दोपहर 3 बजे के लगभग बाहर लगे ट्रांसफार्मर में अचानक शार्ट सर्किट हुआ और केबल ने आग पकड़ ली। कुछ ही देर में आग ऑइल टैंकर तक जा पहुंची। जानकारी लगते ही बिजली विभाग के सब इंजीनियर वीके मालवीय और कर्मचारी पहुंचे और फायर बिग्रेड के साथ पुलिस को जानकारी दी गई। इस बीच आग की लपटें काफी फैल चुकी थी और पूरे क्षेत्र में काला धुआं दिखाई देने लगा। जिस पर काबू पाने के लिये 7 दमकल पानी के साथ एक घंटे का समय लग गया।

गनीमत रही की बड़ी जनहानि नहीं हुई। अगर विस्फोट होता तो बड़ा हादसा घटित हो सकता था। डिपो परिसर में 50 से अधिक आईल के ड्रम रखे हुए थे। आगजनी में 20 लाख का नुकसान होने की आशंका जताई गई है। बताया जा रहा था कि ग्रिड के पास बने डिपो में ट्रांसफार्मर में से आईल निकाल कर रिसाकल किया जाता है और ग्रिड से जिले में बिजली की सप्लाय की जाती है। आगजनी से क्षेत्र की लाइट बंद हो गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देश में कोरोना वैक्सीन के चार करोड़ डोज तैयार

Thu Nov 12 , 2020
नई दिल्ली। देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच अच्छी खबर है। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) ने गुरुवार को बताया कि ऑक्सफोर्ड और एस्ट्राजेनिका की कोरोना वैक्सीन कोवीशील्ड के चार करोड़ डोज तैयार कर लिए गए हैं। इसके साथ ही इसके तीसरे और फाइनल फेज ट्रायल के लिए […]

Breaking News