ब्रांडेड के नाम पर बेच रहे थे डुप्लीकेट

5 दुकानों से हजारों का माल जब्त

उज्जैन, अग्निपथ। ब्रांडेड एप्पल कम्पनी के नाम से डुप्लीकेट सामान बेचने की शिकायत पर पुलिस ने 5 मोबाइल दुकानों पर दबिश देकर हजारों का सामान जब्त करते हुए कापी राइट एक्ट का प्रकरण दर्ज किया है।

दिल्ली से आये एप्पल कम्पनी के रीजनल मैनेजर विशाल जड़ेजा ने कोतवाली थाना पुलिस शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी कम्पनी को टैग लगाकर डुप्लीकेट सामान बेचा जा रहा है। पुलिस ने शिकायत पर नईसडक़ से कंठाल चौराहा पर बनी देवी मोबाइल, किंग मोबाइल, शू पाइंट, न्यू हेमा मोबाइल और छाया फोटो लेब पर दबिश दी।

पांचों दुकानों से 750 मोबाइल बेक कवर, 7 एयर बट, 18 डाटा केबल, 9 स्मार्ट वॉच जब्त की। जिसे पर एप्पल कम्पनी का टैग लगा हुआ था। मामले में रीजनल मैनेजर की शिकायत पर पांचों दुकानदारों के खिलाफ कापी राइट एक्ट का प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार जब्त की किये गये सामान की कीमत 89 हजार के करीब सामने आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

खेत से लौट रही वृद्धा को वेन ने कुचला, मौत

Mon Dec 20 , 2021
उज्जैन, अग्निपथ। उन्हेल रोड पर रविवार रात खेत से घर लौट रही वृद्धा को मारुति वेन ने कुचल दिया। वृद्धा को जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। भैरवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम रुई में रहने वाली गीताबाई पति ब्रजलाल चौहान (65) खेत से पैदल घर लौटकर आ […]
हादसे

Breaking News