बड़नगर में डॉक्टर के क्लिनिक में झाड़ फूंक से टायफाइड और बुखार का इलाज करने वाला युवक गिरफ्तार

उज्जैन। जिले के बड़नगर में कोरोना काल में भी अंधविश्वास बना हुआ है। यहां एक डॉक्टर के क्लिनिक में झाड़ फूंक कर टायफाइड और बुखार का इलाज किया जा रहा था। इलाज कराने के लिए लोग भीड़ के रुप में इंतजार कर रहे थे। प्रशासन को यह जानकारी मिली तो एसडीएम ने पहुंचकर कार्रवाई की। इलाज करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया गया।

पास के ही बरगाड़ी गांव में भी झाड़ फूंक का इलाज करने वाले दो लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इसके अलावा लॉकडाउन में घूमने वाले युवकों से एसडीएम ने उठक-बैठक भी लगवाई।

बड़नगर में वात्सल्य क्लिनिक पर टायफाइड और बुखार को लेकर मरीजों पर झाड़ फूंक की शिकायत बड़नगर एसडीएम योगेश बरसट को मिली। लॉकडाउन के बाद भी वात्सल्य क्लिनिक के पास बड़ी संख्या में अपनी बारी का इन्तजार करते मरीज मिले। जब एसडीएम ने क्लिनिक पर छापा मारा तो पता चला कि क्लिनिक डॉ अभिषेक कासलीवाल संचालित करते है। क्लिनिक के पीछे वाले कमरे में चर्चित जैन नामक युवक झाड़ फूंक कर टायफाइड से मुक्ति दिलाने का दावा कर लोगों के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा था।

कोरोना काल में आम आदमी संक्रमित हो जाने के डर से घर से बाहर नहीं निकल रहा है। इसके बावजूद लोग अभी भी अंधविश्वास में झाड़-फूंक करने वालों पर विश्वास कर रहे है। झाड़-फूंक वालों के यहां सैकड़ों की संख्या में खड़े नजर आ रहे है। सूचना के बाद बड़नगर एसडीएम डॉ योगेश बरसट आजाद चौक स्थित वात्सल्य क्लीनिक पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। यहां झाड़-फूंक करने वाले चर्चित जैन को गिरफ्तार किया है। यहां वात्सल्य क्लीनिक भी चलता है जो डॉक्टर अभिषेक कासलीवाल संचालित करते हैं। डॉक्टर होने के बावजूद डॉ अभिषेक के क्लीनिक के पीछे वाले कमरे में टायफाइड का इलाज झाड़-फूंक से चर्चित जैन करता मिला। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर प्रकरण दर्ज किया है।

पुलिस द्वारा ग्राम बरगाड़ी में भी झाड़-फूंक का टायफाइड का इलाज करने वाले भेरूलाल और बद्रीलाल पर प्रकरण दर्ज किया है। इन्हें भी पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया है। बड़नगर थाना प्रभारी मनीष मिश्र ने कार्रवाई की पुष्टि की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कोरोना से पड़ रही आर्थिक मार:शादी आयोजन से जुड़े व्यापारियों ने चक्काजाम कर BJP और शिवराजसिंह मुर्दाबाद के नारे लगाए

Thu Apr 15 , 2021
उज्जैन।शादी आयोजन से जुड़े केटरिंग, टेंट, डीजे सहित अन्य व्यवसाय करने वाले व्यापारियों ने वीआईपी रोड पर चक्काजाम कर दिया। BJP और शिवराजसिंह मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए व्यापारियों ने शादी आयोजन में 50 की जगह 300 लोगों को अनुमति दिए जाने की मांग की। हालांकि चक्काजाम की सूचना मिलते […]
टेंट आंदोलन उज्जैन

Breaking News