भस्म आरती में कैसे पहुंचे भाजपा नेता, जिला प्रशासन जवाब दे-त्रिवेदी

प्रशासन मंदिर के आसपास की दुकानें बंद करा कर व्यवसाई से रोक रहा है कारोबारियों को

उज्जैन। जिला प्रशासन और मंदिर प्रबंध समिति ने आज सुबह भस्म आरती के समय कुछ वीआईपी जो भाजपा के प्रमुख नेता है भस्म आरती में गर्भ गृह तक पहुंचाया। वहीं प्रशासन ने मंदिर के आसपास की सभी दुकानों को और रास्तों को बंद करा कर व्यवसायियों के कारोबार को बंद करा दिया एवं यात्री एवं दर्शनार्थी परेशान होते रहे। अव्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इस्तीफा दे।

उपरोक्त आरोप लगाते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेत्री एवं पूर्व पार्षद माया राजेश त्रिवेदी ने बताया कि महाकालेश्वर मंदिर में जिला प्रशासन मध्यप्रदेश शासन के साथ मिलकर के श्रद्धालुओं के साथ में उनकी श्रद्धा के साथ एवं कारोबारियों के साथ उनके व्यवसाय को लेकर के कुठाराघात कर रहा है यदि मंदिर में प्रवेश भस्म आरती के समय सभी का बंद है तो आज नेता लोग अंदर कैसे पहुंचे बहुत ही निंदनीय घटना है।

त्रिवेदी ने आगे बताया कि पूर्व प्रभारी मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन वर्मा को आज महाकाल दर्शन करने आते वक्त सारी स्थितियों से अवगत कराया गया साथ ही बंद दुकान में दिखाकर आज जो व्यवसाय की स्थिति  बनी हुई है। उससे भी अवगत कराया गया। आज नेता लोग अंदर कैसे पहुंचे आज की घटना पर मध्य प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री को इस्तीफा देना चाहिए। ऐसी मांग कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री एवं पार्षद माया त्रिवेदी, दौलत गंज, सराफा ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष मुजीब सुपारी वाला, महाराज वाडा कार्तिक चौक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पंडित सुमन शर्मा ने की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

खबरों के उस पार: मंदिरों में भी हमारा राज..!

Fri Aug 13 , 2021
नागपंचमी पर महाकाल मंदिर में हुई घटना देख ऐसा लग रहा है अब मंदिरों में भी भाजपा का ही राज है। भगवान भी सिर्फ नेताओं के हैं। जनता के लिए सिर्फ नियम हैं। पालन नहीं करोगे तो कानून का डंडा घूमेगा। सत्ताधारी नेताओं के लिए न कोई कायदे कानून हैं […]

Breaking News