भारतीय मूल के लालों ने अमेरिका में गाड़ दिये झंडे

अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति जो बाइडेन की सरकार में अमेरिकी इतिहास में पहली बार 20 से अधिक अमेरिकी भारतीय मूल के लोगों ने अपने लिये जगह बनाकर भारत माता का और 138 करोड़ भारतीयों का सिर गर्व से ऊँचा किया है।

जो बाइडेन की 500 सदस्यीय टीम में महत्वपूर्ण पदों पर भारतीय मूल के ही लोग नामांकित किये गये हैं। हाल ही में भारतीय मूल की अमेरिकी वैज्ञानिक भव्या लाल को नासा की कार्यकारी प्रमुख नियुक्त किया गया है। खुशी की बात यह है कि बाइडेन टीम में शामिल 20 भारतीय मूल के लोगों में 13 महिलाएँ हैं।

अमेरिका की पहली महिला उपराष्ट्रपति कमला हैरिस भारतीय मूल की ही हैं। उनकी माँ श्यामला गोपाल भारत में तमिलनाडु से हैं, पिता जमैका मूल के हैं। कमला हैरिस की माँ श्यामला अमेरिका के बर्कले विश्वविद्यालय में पढ़ाई के लिये गयी थीं और वहीं की होकर रह गई।

अमेरिकी राष्ट्रपति की टीम में कमला हैरिस के अलावा राहुल गुप्ता, अरुण मजूमदार, किरण आहूजा अतमन त्रिवेदी, अनीश चौपड़ा, अरुण वेंकटरमन, राज नायक, शीतल शाह, डॉ. विवेक मूर्ति भी प्रमुख नाम हैं इनमें डॉ. विवेक मूर्ति यू.एस. सर्जन को कोराना महामारी से निपटने के लिये बनाये गये टास्क फोर्स का उप प्रमुख बनाया गया है जो देश के लिये गर्व की बात है।

नीरा टंडन को व्हाइट हाऊस के प्रबंधन एवं बजट हेतु संचालक नामांकित किया गया है। एक और विशेष बात यह है कि अमेरिका में भारत का नाम रोशन करने वाली महिलाओं में कश्मीरी मूल की दो मुस्लिम महिलाएँ आयशा शाह और समीरा फजीली शाह भी शामिल हैं। आयशा को व्हाइट हाऊस कार्यालय के लिये डिजिटल रणनीति बनाने वाली टीम में पार्टनरशिप प्रबंधक बनाया गया है जबकि कम्युनिटी और डेव्हलपमेंट विशेषज्ञ फजीली को यू.एस. राष्ट्रीय आर्थिक परिषद में उप संचालक मनोनीत किया गया है।

भारतीय मूल के भारत रामामूर्ति यू.एस. राष्ट्रीय आर्थिक परिषद में फाइनेंसियल रिफार्म एवं उपभोक्ता सुरक्षा के उप संचालक बनाये गये हैं।

राजनयिक उज्रा बाइडेन, केबिनेट में डिपार्टमेंट ऑफ स्टोर एवं नागरिक सुरक्षा के साथ प्रजातंत्र तथा मानवाधिकार में अपर सचिव के पद पर पदस्थ हुई हैं। अमेरिका की सबसे सम्मानीय सिविल राइटर्स लॉयर वनीता गुप्ता अमेरिकी मंत्रिमंडल में पहली अश्वेत महिला हैं जिन्हें अमेरिका का एसोसिएट अटार्नी जनरल बनाया गया है। श्रीमती सुभोना गुहा को राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के दक्षिण एशियाई वरिष्ठ निदेशक पद से नवाजा गया है।

तरुन छाबड़ा को अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद में तकनीकी एवं राष्ट्रीय सुरक्षा के लिये वरिष्ठ निदेशक का पद दिया गया है। श्री शांति कलाथिल को नेशनल इंडोनेट फॉर डेमोक्रेसी एवं राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अलावा प्रजातंत्र एवं मानवाधिकार में संयोजक नियुक्त किया गया है। श्री गौतम राघवन को राष्ट्रपति बाइडेन के निजी कार्यालय में उप निदेशक जैसे महत्वपूर्ण पद से नवाजा गया है।

भारतीय मूल की माला अडिगा को नीति निदेशक बनाया गया है वहीं विनय रेड्डी को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के भाषण लिखने के लिये निदेशक नियुक्त किया है। वेदांत पटेल को व्हाइट हाऊस में संचार एवं प्रेस कार्यालय में सहायक प्रेस सचिव, 32 वर्षीय सबरीना सिंह, उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के कार्यालय की पहली प्रेस सचिव होंगी जो भारतीय मूल की हैं, गरिमा वर्मा को श्रीमती बाइडेन कार्यालय में डिजिटल निदेशक, सोनिया अग्रवाल को अमेरिका के लिये पर्यावरण नीति बनाने में मदद के लिये वरिष्ठ सलाहकार, नेहा गुप्ता को एसोसिएट काउंसिल में रीमा शाह को व्हाइट हाऊस काउंसिल में डिप्टी एसोसिएट बनाया गया है।

भारत माता के सपूतों एवं संतानों ने संसार के सबसे शक्तिशाली राष्ट्र के मंत्रिमंडल में अपनी प्रतिभा, कौशल, मेहनत के बल पर जो मुकाम अपने लिये बनाया है वह सचमुच में काबिले तारीफ है। भारतवंशियों की इस उपलब्धि पर मैं उन्हें सेल्यूट करता हूँ और उम्मीद करता हूं कि हर भारतवासी का सीना भी इस बात के लिये 56 इंच का होगा।
वंदे मातरम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आईजी राकेश गुप्ता का ट्रांसफर, इंदौर एडीजी योगेश देशमुख को उज्जैन जिम्मेदारी

Wed Feb 3 , 2021
उज्जैन, अग्निपथ। राज्य सरकार ने बुधवार देर शाम भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 23 अफसरों का तबादला कर दिया। उज्जैन आईजी  राकेश गुप्ता को मुख्यालय में पदस्थ किया गया है। उनकी जगह इंदौर से योगेश देशमुख को भेजा गया है। जबकि डीआईजी उज्जैन मनीष कपूरिया को इंदौर का वरिष्ठ पुलिस […]

Breaking News