भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच: बारिश के चलते खेल रुका, भारत अभी ऑस्ट्रेलिया से 307 रन पीछे

ब्रिसबेन। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा और अंतिम मुकाबला ब्रिसबेन के गाबा मैदान में खेला जा रहा है। भारत की टीम अपनी पहली पारी खेल रही है। इससे पहले, ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली पारी में 369 रन बनाकर ऑलआउट हुई। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान टिम पेन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। इस समय सीरीज 1-1 से बराबरी पर चल रही है। सिडनी में खेला गया तीसरा टेस्ट मैच ड्रॉ रहा था, जबकि मेलबर्न में भारत ने और एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया ने जीत दर्ज की थी।  ब्रिसबेन में हो रही बारिश के चलते टी ब्रेक के बाद मैच अभी शुरू नहीं हो सका है।

टी ब्रेक तक भारत का स्कोर 62/2, पुजारा 8 और रहाणे 2 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

17 ओवर के बाद भारत का स्कोर 50/1, रोहित शर्मा 35 और पुजारा 7 रन बनाकर खेल रहे हैं। रोहित ने पैट कमिंस के इस ओवर में दो बेहतरीन चौके लगाए। 

इसके बाद भारत को लगा बड़ा झटका। 19.5 ओवर में नाथन लायन की गेंद पर रोहित शर्मा ने दिया स्टार्क को कैच। रोहित ने 44 रनों की पारी खेली। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वैक्सीनेशन लॉन्चिंग में मोदी की आंखें छलकीं:PM ने कहा- सैकड़ों साथी लौटकर घर नहीं आए, हेल्थवर्कर्स को टीका लगाकर कर्ज उतार रहे

Sat Jan 16 , 2021
नई दिल्ली। देश में कोरोना के खिलाफ वैक्सीनेशन की शुरुआत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भावुक हो गए। कोरोना काल के मुश्किल वक्त को याद कर उनकी आंखें नम हो गईं और गला भर आया। उन्होंने कहा कि जो हमें छोड़कर चले गए, उन्हें वैसी विदाई भी नहीं मिल सकी, […]

Breaking News