भारत बंद: यूपी गेट पर भीम आर्मी के वर्कर्स पर लाठीचार्ज, जयपुर में BJP-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हाथापाई

नई दिल्ली। केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली में हजारों किसान पिछले 12 दिनों से आंदोलन कर रहे हैं। किसानों ने कानून के खिलाफ आज यानी मंगलवार (8 दिसंबर) को एक दिन के लिए ‘भारत बंद’ का ऐलान किया है। पूरे देश में आज सुबह 11 बजे से लेकर शाम 3 बजे तक ‘भारत बंद’ बुलाया गया है। इसका असर अभी से ही देश के अलग-अलग हिस्सों में दिखने लगा है। बिहार से लेकर ओडिशा और महाराष्ट्र में ट्रेनें रोकी गईं हैं।

दिल्ली-एनसीआर में भी चक्का जाम शुरू हो गया है। किसानों के इस भारत बंद को कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, सपा समेत देश की 18 राजनीतिक पार्टियों ने भी अपना समर्थन दिया है। भारत बंद के दौरान परिवहन सेवा से लेकर फल-सब्जी की आपूर्ति प्रभावित हो सकती है। केंद्र सरकार और किसानों के प्रतिनिधियों के बीच पांच दौर की वार्ता हो चुकी है, मगर अब तक कोई हल नहीं निकल सका है। इधर आम आमदी पार्टी ने दावा किया है कि दिल्ली पुलिस ने अरविंद केजरीवाल को नजरबंद कर लिया है, मगर पुलिस ने इस आरोप का खंडन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारत बंद :जयपुर में कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ताओं में मारपीट, पत्थरबाजी; मंत्री खाचरियावास ट्रैक्टर चलाकर बाजार बंद कराने निकले

Tue Dec 8 , 2020
जयपुर। मंगलवार को कृषि कानून के विरोध में किसान संगठनों द्वारा बुलाए गए भारत बंद का राज्य में खासा असर रहा। सबसे ज्यादा प्रभाव ट्रांसपोर्ट पर पड़ा। राजस्थान में रोडवेज बस बंद रहीं। सुबह से ही बसें खड़ी हो गईं। इसके अलावा, ट्रकों का संचालन भी नहीं हुआ। ट्रक जहां-तहां […]

Breaking News