महाकाल मंदिर समिति गाइड सुविधा भी देगी

स्थानीय इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन मंगाये

उज्जैन। महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को महाकालेश्वर मन्दिर प्रबंध समिति ने प्रशिक्षित गाइड की सुविधा प्रदान करने का निर्णय लिया है। ये गाइड महाकाल मन्दिर एवं मन्दिर परिसर स्थित अन्य मन्दिरों के धार्मिक, पौराणिक एवं ऐतिहासिक महत्व की जानकारी देंगे।

महाकालेश्वर मन्दिर समिति के प्रशासक एवं एडीएम नरेन्द्र सूर्यवंशी ने बताया कि इस योजना के तहत समिति द्वारा 12वी पास 50 वर्ष से कम आयु वाले स्थानीय इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किये जा रहे हैं।

20 तक जमा करें आवेदन

अभ्यर्थी आवेदन मन्दिर कार्यालय से प्राप्त कर 20 जनवरी तक जमा करा सकते हैं। पात्र अभ्यर्थियों को तीन दिनों का विषय विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण दिया जायेगा। प्रशिक्षण में विभिन्न मन्दिरों की जानकारी प्रदान की जायेगी। प्रशिक्षण उपरान्त परीक्षा में उत्तीर्णआवेदकों को वरियता के क्रम में मन्दिर कार्यालय में सूचीबद्ध किया जायेगा और इनके माध्यम से आने वाले श्रद्धालुओं को गाइड सुविधा दी जायेगी।

विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

संगठन में आलीराजपुर रहा अछूता, झाबुआ की भरी झोली

Thu Jan 14 , 2021
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा भोपाल में की। हालांकि प्रदेशाध्यक्ष ने अपनी नई टीम में प्रदेश में नए ओर युवा तुर्क को संगठन में शामिल कर यह संदेश दे दिया कि संगठन में युवाओं की भूमिका भी महत्वपूर्ण है। प्रदेश कार्यकारिणी सहित अन्य […]

Breaking News