महाशिवरात्रि महापर्व पर आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को सुगमता से दर्शन कराना सबसे बड़ा पुण्य-एसपी

पुलिस नगर ग्राम रक्षा समिति के एक दिवसीय प्रशिक्षण में सैकड़ों सदस्यों को किया प्रशिक्षित

उज्जैन, अग्निपथ। महाशिवरात्रि महापर्व के दौरान लाखों की संख्या में आने वाले धर्मालुजनों को दर्शन कराने एवं व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग देने हेतु पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र शुक्ला के निर्देशानुसार पुलिस लाइन में पुलिस नगर ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों को प्रशिक्षण देने हेतु एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें शहर के सभी थानों के सदस्यों के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों के सदस्य भी बहुत बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

सेमिनार में पुलिस नगर ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक श्री शुक्ला ने कहा कि हम बड़े भाग्यशाली हैं कि मैं महाकाल की सेवा करने का अवसर प्राप्त हुआ। महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल लोक के बने एवं प्रधानमंत्री द्वारा उसका शुभारंभ किए जाने के बाद से लाखों की संख्या में दर्शनार्थी उज्जैन आ रहे हैं। महाशिवरात्रि पर्व पर भी लाखों की संख्या में देश से विदेश से श्रद्धालु यहां आएंगे उन सभी को बाबा महाकाल के आसानी से दर्शन हो, इस व्यवस्था के लिए पुलिस के साथ नगर ग्राम रक्षा समिति का सहयोग भी आवश्यक है।

रक्षा समिति द्वारा बरसों से पुलिस के साथ सेवा कार्य पर्व पर किया जाता है। उसकी जितनी प्रशंसा की जाए वह कम है बाहर से आने वाले दर्शनार्थियों को बाबा महाकाल के दर्शन कराने में सहयोग करने का पुण्य अपने आप में बहुत बड़ा पुण्य है। समिति के जिला संयोजक एसएन शर्मा और उनकी पूरी टीम के द्वारा कोरोना का हाल में भी इसके अलावा नाग पंचमी महाकाल सवारी में भी दी जा रही सेवाएं प्रशंसनीय है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आकाश भूरिया द्वारा प्रशिक्षण देते हुए कहां कि पुलिस नगर ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों को नाग पंचमी और महाशिवरात्रि पर भारी भीड़ को जिस प्रकार से नियंत्रण किया गया वह अपने आप में बहुत बड़ी बात है। ग्रामीण क्षेत्र के सदस्यों द्वारा भी प्रत्येक पर्व के दौरान अपनी सेवाएं पुलिस के साथ दी जाती है। यह पुलिस के लिए बहुत बड़ा सहयोग है वही कानून व्यवस्था बनाए जाने में भी उनका अमूल्य सहयोग है।

प्रशिक्षण मेंं शामिल थाना संयोजक एवं सैकड़ों सदस्यों को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर अभिषेक आनंद ने संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस नगर ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों से मैं प्रत्येक थाने पर जाकर मिला हूं और उनकी समस्याओं से अवगत हुआ हूं। आप लोगों को पूरी तरह से पुलिस द्वारा सम्मान दिया जाएगा। हम सबको मिलकर महाशिवरात्रि पर्व को सफल बनाने के साथ ही दीपोत्सव के कार्यक्रम में भी अपनी सेवाएं देना है।

महाशिवरात्रि पर्व पर 44 घंटे की सेवाएं नगर रक्षा समिति के सदस्यों को शिफ्ट के अनुसार दी जाना है। उसकी जानकारी आपको शीघ्र ही दी जावेगी जहां भी आपकी ड्यूटी रहेगी उस पॉइंट पर आपको पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों के सदस्यों को मां से लाने और ले जाने की व्यवस्था पुलिस में शासन द्वारा की जाएगी। समिति में शामिल महिलाओं की ड्यूटी संभवत सुबह से रात्रि की शिफ्ट में लगाई जाएगी।

पुलिस नगर ग्राम रक्षा समिति के जिला रक्षा अधिकारी एसएम शर्मा पत्रकार ने अपने संबोधन में सभी सदस्यों की समस्याओं से अवगत कराते हुए पुलिस प्रशासन को यह विश्वास दिलाया कि सभी सदस्य एवं थाना संयोजक हमेशा की तरह महाशिवरात्रि पर्व और इसके बाद आने वाले पर्व पर पूर्ण निष्ठा के साथ अपनी सेवाएं देंगे। सदस्यों को विश्वास दिलाया कि महाशिवरात्रि के पश्चात सभी को कोरोना महाकाल सवारी महाशिवरात्रि पर्व में सेवाएं देने के लिए प्रमाण पत्र दिए जाएंगे।

सभी सदस्यों के परिचय पत्र भी पुलिस वेरिफिकेशन के बाद बनाए जाएंगे। ड्यूटी के दौरान सेवा देने वाले थाना संयोजक एवं सदस्य को पुलिस अधिकारी समान दायित्व एवं अधिकार रहते हैं, इसलिए आप पूरे अनुशासन से ड्यूटी देकर सेवा कार्य करें वही महाशिवरात्रि पर्व पर ड्यूटी देने जाने के पूर्व एक सदस्य अपने संबंधित थाने पर रवानगी एवं वापसी कंट्री कराएं।

इस प्रशिक्षण का संचालन कर रहे रक्षित निरीक्षक जेपी आर्य ने पुलिस नगर ग्राम रक्षा समिति के कार्यों पर प्रकाश डालते हुए उन्हें किस प्रकार ड्यूटी दी जाना है एवं पुलिस द्वारा प्रदान की जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी देते हुए सभी से अनुरोध किया कि पूर्व की भांति इस बार भी हम सब पूरी तन्मयता के साथ महाशिवरात्रि पर्व को बाबा महाकाल की सेवा समझकर सफल बनाएंगे।

इस महत्वपूर्ण प्रशिक्षण में थाना संयोजक अशोक वर्मा, राधेश्याम सांखला, निर्मल पाटिल, भरत सेंगर, रवि कच्छावा, रीता पटेल, तनुजा गांधी, महेश भदौरिया, राजेश शर्मा, योगेश शुक्ला रवि मालवीय, रघुवीर सिंह, सुरेंद्र सिंह झाला, विक्रम सिंह राठौर, महेश तिलगोदे, सुरेंद्र सिंह चौहान, कालूराम सोलंकी, कपिल सहगल, जोगिंदर सिंह, धर्मेंद्र सोलंकी, रघुवीर सिंह इंगोरिया एवं झारडा थाना संयोजक अपने साथियों सहित मौजूद थे, वही कार्यक्रम में थाना प्रभारी संजय मंडलोई, गगन बादल, ओपी अहीर, सूबेदार उर्मिला चौहान आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

धार में खिला कमल, अध्यक्ष की कुर्सी नेहा बोड़ाने को मिली

Sun Feb 12 , 2023
मयंक म्हाले उपाध्यक्ष बने; नौगांव से चलेगी नगर सरकार, चौथी बार नौगांव ने दिया धार नपा अध्यक्ष धार, अग्निपथ। भारतीय जनता पार्टी ने पांच साल के सूखे के बाद दोबारा धार नगर पालिका पर अपना कब्जा जमा लिया है। पार्षदों का बहुमत प्राप्त करने के बाद रविवार को नगर पालिका […]