महिलाओं की सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए कई विशेष कानून बनाए गए-श्री जैन

उज्जैन, अग्निपथ (एस.एन.शर्मा)। महिला सशक्तिकरण से ही समाज की उन्नति है। इसीलिए महिलाओं की सुरक्षा संरक्षण एवं प्रगति के लिए कई विशेष कानून बने हुये है, जिनके मन से महिलाएं अपने उपर हो रही प्रताडना अत्याचार एवं क्रूरता से निजात पा रही है विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा भी महिलाओं को निशुल्क कानूनी सहायता दी जा कर उन्हें न्याय दिलाया जा रहा है।

उक्त बातें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं न्यायाधीश श्री अरविंद कुमार जैन ने महिलाओं से कहीं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा राष्ट्रीय महिला आयोग, नई दिल्ली के संयुक्त तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री आर.के. वाणी के निर्देशानुसार बापू नगर, उज्जैन क्षेत्र की महिलाओं के लिए आयोजित विशेष महिला जागरूकता शिविर में कहीं। श्री जैन ने कहा कि महिलाओं को रोजगार के कार्यों में आत्मनिर्भर होने के साथ-साथ कानूनी जागरूकता में भी आगे रहना चाहिये ताकि महिलाएं सशक्त होकर उनके विरुद्ध अपराध करित नहीं हो सके। उन्होंने महिलाओं को महत्वपूर्ण कानूनी जानकारियों के साथ-साथ महिलाओं के लिए निर्मित विधिक सेवा योजनाओं के बारे में सारगर्भित जानकारिया दी गई।

विशेष महिला जागरूकता शिविर के दौरान जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री चन्द्रेश मण्डलोई ने महिलाओं को स्थानीय मालवी बोली में संबोधित कर उन्हें घरेलू हिंसा कानून, दहेज प्रतिषेध कानून, भरण-पोषण पॉक्सो अधिनियम, बाल विवाह कानून उषा किरण योजना, पीडि़त प्रतिकर योजना एवं अन्य महिलाओं संबंधी कानूनों की जानकारियां भी प्रदान की गई।

शिविर में अंजना शुक्ला ने महिलाओं को बताया कि दीन-दु:खी गरीब महिलाओं को कानूनी सुरक्षा एवं विधिक सहायता उपलब्ध कराने हेतु विधिक सेवा संस्था सक्रिय एवं तत्पर रहती है। कानूनी सहायता हेतु महिलाओं को वर्तमान में जागरूक रहने एवं आपराधों के प्रति सजग रहने को महती आवश्यकता है। विशेष महिला विधिक जागरूकता शिविर में सहभागी पैरालीगल वालेंटियर्स भारती उइके, प्रीति धाणक, रचना शर्मा एवं श्री रमेश खत्री ने भी विधिक सेवा योजनाओं के बारे में महिलाओं को महत्वपूर्ण जानकारी दी जाकर उन्हें योजनाओं के पम्पलेट आदि वितरित किये। उक्त शिविर में क्षेत्र की लगभग 60 से अधिक महिलाओं की उपस्थिति रहीं। महिलाओं द्वारा कानूनी योजनाओं एवं विधिक सहायता के संबंध में अधिकारियों से सलाह लेकर मार्गदर्शन भी प्राप्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बाइक सवार 2 बदमाशों ने दिया चेन स्नेचिंग को अंजाम

Sat Mar 11 , 2023
उज्जैन, अग्निपथ। बीती रात बाइक सवार 2 बदमाशों ने महिला के गले से चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम दिया और भाग निकले। बदमाशों की तलाश में पुलिस कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। नीलगंगा पुलिस ने महिला की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया है। नीलगंगा थाना पुलिस ने बताया […]
chain snatching

Breaking News