मां बगलामुखी का आशीर्वाद लेकर मुख्यमंत्री करेंगे जनसभा को संबोधित

नलखेड़ा, अग्निपथ। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान मंगलवार को सुसनेर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा उम्मीदवार राणा विक्रम सिंह के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान महिदपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम झारडा से दोपहर 3:35 बजे हेलीकॉप्टर से नलखेड़ा पहुंचेंगे। यहां मुख्यमंत्री सर्वप्रथम विश्व प्रसिद्ध मां‌ बगलामुखी मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना कर चुनावी जीत के लिए मन से आशीर्वाद लेंगे।

इसके पश्चात भाजपा उम्मीदवार राणा विक्रम सिंह के समर्थन में ईदगाह के सामने स्थित मैदान पर जनसभा को संबोधित करेंगे। उसके पश्चात मुख्यमंत्री सांय 4:35 सांवेर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम निपानिया इंदौर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शाजापुर: भाजपा-कांग्रेस प्रत्याशियों ने आखिरी दिन भरे नामांकन

Tue Oct 31 , 2023
शाजापुर, अग्निपथ। चुनावी नामांकन दाखिल करने के आखिरी दिन सोमवार को भाजपा व कांग्रेस प्रत्याशी ने लाव-लश्कर के साथ शक्ति प्रदर्शन करते हुए अपना नामांकन पत्र रिटर्निंग ऑफिसर को जमा किया। इस दौरान दोनो प्रत्याशियों को जनता ने अपना आशीर्वाद दिया तो नगरवासियों ने पुष्पवर्षा कर दोनों प्रत्याशियों का स्वागत […]

Breaking News